कोच व ताइक्वांडो संघ के महासचिव पर महिला खिलाड़ी से यौन शोषण का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

।। संवाददाता ।। बोकारो जिले की एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप कोच व ताइक्वांडो संघ के महासचिव पर लगाया है. . राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के निर्देश पर घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को सेक्टर चार थाना में दर्ज की गयी है. महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी जब नौवीं कक्षा में थी. उसी […]
विज्ञापन
।। संवाददाता ।।
बोकारो जिले की एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप कोच व ताइक्वांडो संघ के महासचिव पर लगाया है. . राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के निर्देश पर घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को सेक्टर चार थाना में दर्ज की गयी है. महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी जब नौवीं कक्षा में थी. उसी समय से उसके ताइक्वांडो कोच कमलेश ठाकुर व धनबाद के थाना बैंक मोड़, बीएसएनएल रोड निवासी अधिवक्ता सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा उसका लगातार यौन शोषण करने का आरोप है . गत छह वर्ष से खिलाड़ी का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर अधिवक्ता उसका यौन शोषण कर रहा है. पुलिस ने इस संबंध में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पहले कोच, फिर अधिकारी ने की मनमानी
महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ पहली बार उसके कोच ने तब दुष्कर्म किया था, जब उसकी उम्र 15 वर्ष थी और वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी. चैंपियनशिप के दौरान कोच ने खिलाड़ी का दुष्कर्म किया था. फिलहाल ताइक्वांडो खिलाड़ी की उम्र 22 वर्ष है और वह बीए पास कर चुकी है. मामला दर्ज कराते हुए महिला खिलाड़ी ने बताया है कि पहली बार जब उसके कोच ने दुष्कर्म किया तो वह इस बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता सह ताइक्वांडो महासचिव संजय शर्मा को फोन किया था.
अधिवक्ता ने उसे रांची के हरमू में बुलाया. जब वह अधिवक्ता के कार्यालय गयी तो अधिवक्ता ने समोसा व बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया. बिस्कुट खाते ही महिला खिलाड़ी कुरसी पर बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया तो वह अधिवक्ता के कमरा में पलंग पर थी. उसने खिलाड़ी से दुष्कर्म किया. जब वह रोने लगी तो अधिवक्ता ने उसका अश्लील फोटो दिखाया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा.
अप्राकृतिक यौनाचार भी किया
आरोप है कि ताइक्वांडो महासचिव संजय शर्मा फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और घर, कार, रेस्ट हाउस आदि स्थानों पर महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म करता रहा. अधिवक्ता ने महिला खिलाड़ी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया. बोकारो के एक निजी स्कूल में कोच कमलेश ठाकुर ने भी महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










