Bokaro News : अंतिम दिन पांच केंद्रों पर 467 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अंतिम दिन पांच केंद्रों पर 467 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Bokaro News : सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न

विज्ञापन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार के लिए आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गईं. 15 मई से चल रहीं इन परीक्षाओं के अंतिम दिन बोकारो जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर 467 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) विषय की परीक्षा दी. कुल पंजीकृत 568 अभ्यर्थियों में से 101 अनुपस्थित रहे. सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के अनुसार, डीपीएस बोकारो स्थित सेंटर पर कुल पंजीकृत 180 में से 149 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. डीपीएस चास में 68 में से 54, चिन्मय विद्यालय में पंजीकृत 153 में 129, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में 100 में से 76 तथा डीएवी सीसीएल ढोरी में पंजीकृत 67 से 59 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. डॉ. गंगवार ने बताया : जिला प्रशासन, सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व वीक्षकों के सहयोग से परीक्षाएं पूर्णतया कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं. सीबीएसई ने इसी साल से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करना शुरू किया है. फरवरी-मार्च में हुई पहली परीक्षा अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक है. ये परीक्षा अंकों में सुधार या अनुत्तीर्ण विषयों को पास करने के लिए आयोजित की गईं. दूसरी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने अधिकतम तीन विषयों की परीक्षा दी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola