Bokaro News : बीएसएल. सेक्टर 12 और 06 के 161 आवासीय ब्लॉक क्षतिग्रस्त घोषित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : क्षतिग्रस्त घोषित ब्लॉकों में रहना सुरक्षित नहीं

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 और 06 के कुल 161 आवासीय ब्लॉकों को नगर प्रशासन (सिविल) विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है. इनमें रहना सुरक्षित नहीं है. प्रथम चरण में इनमें रहनेवाले नियमित कर्मचारियों, रिटेंशन के मामले, क्षतिग्रस्त ब्लॉक में आवास होने के कारण, जिनका रिटेंशन स्वीकृत नहीं किया गया, जैसे मामले को अन्यंत्र स्थानांतरित किया जायेगा. इससे संबंधित सूचना बीएसएल प्रबंधन ने जारी कर दिया है.

प्रथम चरण के लिए विकल्प जमा करने की समय सीमा 15 से 19 मई 25 तक :

बीएसएल प्रबंधन ने सभी आवंटियों को निर्देश दिया है कि इस कार्य के लिए निकाले जानेवाले परिपत्र के अनुसार अपना चयन विकल्प देकर आवास परिवर्तित करा लें. प्रथम चरण के लिए विकल्प जमा करने की समय सीमा 15 से 19 मई 25 तक निर्धारित की गयी है. द्वितीय चरण में लाईसेंस पर दिये गये आवासों में रहनेवाले आवंटियों और गैर बीएसएल आवंटियों को स्थानांतरित किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी जायेगी.

किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आवंटी पर होगी

बोकारो स्टील प्रबंधन ने आम सूचना में कहा है :

सभी आवंटियों को सूचित किया जाता है कि इस कार्य में बोकारो स्टील प्रबंधन का सहयोग करें. नोटिस का अनुपालन नहीं करने पर यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आवंटी पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola