ठेकेदारों के िलए डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट जरूरी
Updated at : 14 Feb 2020 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएल प्रबंधन ने निकाला नोटिस, एक मार्च 2020 से लागू होगी योजना बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में अब टेंडर लेने के लिए देशी-विदेशी ठेकेदारों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) लेना होगा. बीएसएल प्रबंधन ने इससे संबंधित नोटिस गुरुवार को जारी कर दिया है. एक मार्च 2020 से बीएसएल में टेंडर लेने के लिए विक्रेता […]
विज्ञापन
बीएसएल प्रबंधन ने निकाला नोटिस, एक मार्च 2020 से लागू होगी योजना
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में अब टेंडर लेने के लिए देशी-विदेशी ठेकेदारों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) लेना होगा. बीएसएल प्रबंधन ने इससे संबंधित नोटिस गुरुवार को जारी कर दिया है. एक मार्च 2020 से बीएसएल में टेंडर लेने के लिए विक्रेता को डीएससी अनिवार्य होगा. बीएसएल प्रबंधन ने विदेशी विक्रेताओं सहित सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि वे भारत सरकार से प्रमाणित डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) की खरीद करें और बोकारो स्टील प्लांट के एसआरएम पोर्टल पर पुष्टि करें. इसके लिए विक्रेता को 29 फरवरी तक का समय दिया गया है.
इ-टेंडरिंग पोर्टल पर अटैचमेंट : डीएससी की मार्गदर्शन के लिए विक्रेता बीएसएल के इ-टेंडरिंग पोर्टल पर अटैचमेंट देख सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए मो अली अकबर (88730022429), मनोज मंडल (8986875169), नरेंद्र कुमार (8986872335) व रचक पांडे (8986875437) से संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




