बैंकों को टारगेट के अनुरूप लोन की स्वीकृति देने में तेजी लाने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 2:24 AM
बोकारो : डीसी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. इसमें विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने भाग लिया. डीसी ने लघु व मध्यम स्तर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सभी बैंकों […]
बोकारो : डीसी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. इसमें विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने भाग लिया. डीसी ने लघु व मध्यम स्तर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सभी बैंकों को टारगेट के अनुरूप लोन की स्वीकृति देने में तेजी लाने का निर्देश दिया.
कहा कि देश में घटते जीडीपी के आंकड़ों में सुधार के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य सरकार कर रही है. उद्योगों की वजह से सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ-साथ कई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगारों का सृजन भी होगा. इसलिए लोन देने का कार्य प्राथमिकता के साथ करें. बैठक में डीडीसी रवि रंजन मिश्र,एलडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










