ePaper

डाक विभाग : ग्राहक से अच्छा व्यवहार कर व्यापार बढ़ाएं

Updated at : 21 Oct 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
डाक विभाग : ग्राहक से अच्छा व्यवहार कर व्यापार बढ़ाएं

बोकारो : व्यवसाय बढ़ाने का मूल मंत्र अपने ग्राहकों के साथ किया गया अच्छा व्यवहार होता है. इससे ही अपने व्यापार को बढ़ाया जा सकता है. उक्त बातें धनबाद प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक केडी सिंह ने कही. वह रविवार को सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में सभी उप-डाकपालो व पोस्टमैनों के साथ मीटिंग कर रहे […]

विज्ञापन

बोकारो : व्यवसाय बढ़ाने का मूल मंत्र अपने ग्राहकों के साथ किया गया अच्छा व्यवहार होता है. इससे ही अपने व्यापार को बढ़ाया जा सकता है. उक्त बातें धनबाद प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक केडी सिंह ने कही. वह रविवार को सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में सभी उप-डाकपालो व पोस्टमैनों के साथ मीटिंग कर रहे थे.

कहा : बदलते परिवेश में डाक विभाग नयी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है. ऐसे में बचत, बैंकिंग, बीमा, इ-काॅमर्स, आधार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसे क्षेत्रों में डाकघर नवीन टेक्नालॉजी के साथ लोगों की जरूरतें पूरा कर रहे हैं.
फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियां ही विभाग के प्रति लोगों की अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत है. आज के प्रतियोगी दौर में यह सोचना कि मात्र काउंटर पर सेवाए देकर जनता को आकर्षित किया जाता सकता है, उचित नहीं है.
ज्यादा राजस्व के लिए हमें खुद लोगों के पास जाना होगा, नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरुक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी. उन्होंने सभी पोस्टमैनों को समय पर काम करने की बात कही. वहीं सहायक डाक अधीक्षक ने बीके मिश्रा ने सभी उप डाकपालो को सुकन्या खाता, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता खोलने का लक्ष्य दिया.
ये थे मौजूद : प्रधान डाकघर के डाकपाल हृदयानंद राम समेत उप डाकघर के डाकपाल राम प्रसाद, विजय कुमार, अशोक सिंह, शंभु कुमार, उत्तम मिश्रा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुभाष राम, जेके पाल, सच्चीदानंद प्रसाद, उत्तम कुमार, जर्नादन कपरदार, अर्चना, पीके पोददार, अशोक सोरेन, डाककर्मी रजत कुमार चटर्जी, राजीव, गोविंद, जितेंद्र नारायण, अभिषेक मिश्रा, दिनेश कपरदार, रणवीर, अखिलेश, शशि दास आदि डाककर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola