आय-व्यय का ब्योरा सौंपने के बाद ही दी जायेगी दुर्गापूजा की अनुमति : एसडीओ

Updated at : 09 Sep 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
आय-व्यय का ब्योरा सौंपने के बाद ही दी जायेगी दुर्गापूजा की अनुमति : एसडीओ

बोकारो : दुर्गापूजा शुरू होने के मात्र 20 दिन शेष बचे हैं. इसके बाद भी जिला के सबसे बड़े दुर्गापूजा समिति (वैशाली मोड़ व सेक्टर दो सी) का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है. इस वर्ष वैशाली मोड़ दुर्गापूजा के लिए तीन गुट दावा प्रस्तुत कर रहे हैं. वही सेक्टर दो सी में पूजा […]

विज्ञापन

बोकारो : दुर्गापूजा शुरू होने के मात्र 20 दिन शेष बचे हैं. इसके बाद भी जिला के सबसे बड़े दुर्गापूजा समिति (वैशाली मोड़ व सेक्टर दो सी) का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है. इस वर्ष वैशाली मोड़ दुर्गापूजा के लिए तीन गुट दावा प्रस्तुत कर रहे हैं.

वही सेक्टर दो सी में पूजा करने के लिए दो अलग-अलग गुट अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं. अलग-अलग गुट द्वारा दावा प्रस्तुत करने के कारण अभी तक दुर्गापूजा समिति का फैसला नहीं हो पाया है.
चंदा की राशि पूजा समिति के बैंक अकाउंट में जमा होगी : रविवार को चास अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार की अगुआई में वैशाली मोड़ और सेक्टर दो सी दुर्गापूजा मैदान में पूजा समिति की बैठक हुई.
एसडीओ ने बैठक के दौरान गत वर्ष पूजा करने वाली समिति को आय-व्यय का ब्योरा 16 सितंबर तक सौंपने का निर्देश दिया है. एसडीओ ने बैठक के दौरान कहा : दुर्गापूजा समिति को इस वर्ष पूजा समिति के नाम से बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा.
आम जनता द्वारा चंदा के रूप में दी गयी राशि और मेला से मिलने वाली सभी राशि दुर्गापूजा के अकाउंट में जमा होने के बाद ही खर्च होगी. दुर्गापूजा समिति के लोग पूजा का अकाउंट नहीं खोलकर आम आम जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं.
16 सितंबर को होगा नयी समिति का एलान : वैशाली मोड़ दुर्गापूजा समिति की बैठक में जितेंद्र सिंह, संजय सिन्हा व दीपू मोदी की अध्यक्षता वाली गुट ने पूजा करने का दावा प्रस्तुत किया. जितेंद्र सिंह का गुट गत दो वर्षों से वैशाली मोड़ में दुर्गापूजा कर रहा है. इससे पूर्व वैशाली मोड़ में संजय सिन्हा का गुट लगातार दस वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन करता आया है.
इस वर्ष दीपू मोदी की अध्यक्षता वाला एक नया गुट भी वैशाली मोड़ में दुर्गा पूजा करने का दावा प्रस्तुत कर रहा है. सेक्टर दो सी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में राजेश्वर सिंह व दिनेश कुमार मौर्य के गुट ने पूजा करने का दावा प्रस्तुत किया है. राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता वाला गुट गत दस वर्षों से भी अधिक समय से सेक्टर दो सी में दुर्गापूजा का आयोजन कर रहा है.
जबकि इस वर्ष दिनेश मौर्य की अध्यक्षता वाले नये गुट ने भी दुर्गापूजा करने का दावा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया है. एसडीओ ने अभी किसी गुट को पूजा करने की अनुमति प्रदान नहीं की है. 16 सितंबर की बैठक के बाद दोनों पूजा समिति का एलान एसडीओ द्वारा किया जायेगा.
मुहर्रम को लेकर सिटी थाना में शांति समिति की बैठक
बोकारो. मुहर्रम के मद्देनजर बीएस सिटी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता चास एसडीओ विजय कुमार ने की. इस दौरान चास सीओ व बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर भी मौजूद थे.
शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. एसडीओ ने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने का आग्रह किया. एसडीओ ने कहा पर्व का माहौल खराब करने वाले लोगों की सूचना संबंधित थाना प्रभारी को उसके मोबाइल पर दें. माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा.
सेक्टर न्यू 08 डी : दुर्गापूजा उत्सव के लिए भूमि पूजन
बोकारो. सेक्टर न्यू 8 डी में रविवार को दुर्गा पूजा उत्सव के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ. पूजन कार्य पं. कमल किशोर मिश्रा की देखरेख में हुआ. मौके पर उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, बंकिम मंडल, बबलू कुमार चौबे, अरुण कुमार पंडित, लेनिन कुमार, अनुज कुमार, गोपाल चौबे, झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू कुमार, जोहार पार्टी बोकारो के जिला अध्यक्ष मनोज महली समेत दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
झामुमो बोकारो महानगर ने नये यातायात नियम का किया विरोध, केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola