बोकारो का मोस्ट वांटेड दानिश गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 5:30 AM
बोकारो :राज्य के विभिन्न जिलों में डकैती, लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बोकारो के मोस्ट वांटेड अपराधी मोहम्मद अख्तर उर्फ दानिश उर्फ समीर को बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मो अख्तर बीटीपीएस थाना क्षेत्र के जारंगडीह 12 नंबर का निवासी […]
बोकारो :राज्य के विभिन्न जिलों में डकैती, लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बोकारो के मोस्ट वांटेड अपराधी मोहम्मद अख्तर उर्फ दानिश उर्फ समीर को बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मो अख्तर बीटीपीएस थाना क्षेत्र के जारंगडीह 12 नंबर का निवासी है. वह पुलिस से बचने के लिए फिलहाल माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो, मोहल्ला सिवनडीह स्थित नईम अंसारी के मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










