कसमार : प्रसूता ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा स्वस्थ कसमार :कसमार प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत अंतर्गत चौड़ा गांव के डुमरडीह टोला निवासी सुखेश्वर टुडू की पत्नी फुलेश्वरी देवी ने प्रसव पीड़ा के बाद घर से कसमार अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है. प्रसूता फुलेश्वरी ने बताया : रविवार रात लगभग 12 बजे प्रसव पीड़ा […]
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा स्वस्थ
कसमार :कसमार प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत अंतर्गत चौड़ा गांव के डुमरडीह टोला निवासी सुखेश्वर टुडू की पत्नी फुलेश्वरी देवी ने प्रसव पीड़ा के बाद घर से कसमार अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है. प्रसूता फुलेश्वरी ने बताया : रविवार रात लगभग 12 बजे प्रसव पीड़ा के बाद घरवालों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया.
सूचना के आधे घंटे के भीतर एंबुलेंस कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती चौड़ा के डुमरडीह पहुंच गया. स्थानीय सहिया के साथ फुलेश्वरी को कसमार अस्पताल लाया जा रहा था. इसी बीच प्रसव पीड़ा तेज हो गयी. सहिया की देखरेख में प्रसूता ने कसमार के बगियारी मोड़ के सामने एम्बुलेंस में ही बेटे को जन्म दिया.
इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को कसमार अस्पताल लाया गया. अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. इस दौरान एम्बुलेंसकर्मी रामानंद प्रसाद और राजकिशोर टुड्डू भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










