Bokaro News : 13 टन अवैध कोयला जब्त, दो सुरंगों को किया बंद

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र के बंद एनएसडी (मकोली) इंकलाइन के पीछे जंगल में चल रहे अवैध काेयला खनन के खिलाफ छापामारी की.

विज्ञापन

फुसरो. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र के बंद एनएसडी (मकोली) इंकलाइन के पीछे जंगल में चल रहे अवैध काेयला खनन के खिलाफ मकोली ओपी पुलिस, सीसीएल सुरक्षा टीम व सीआइएसएफ ने छापामारी की. कोयला चोर जंगल के रास्ते भाग गये. छापामारी दल ने अवैध कोयला खनन के लिए बनायी गयी दो सुरंगों के मुहाने को डोजरिंग कर बंद करा दिया. मौके से 13 टन कोयला भी जब्त किया गया. एरिया सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. छापामारी में सीआइएसएफ कमांडर पीके सिंह, क्राइम विभाग के महिपाल सिंह, एसआइ राम बिहारी, मनसा कुमारी, हेड कांस्टेबल नीलम कुमारी सहित सीसीएल सुरक्षा इंचार्ज कृपाल सिंह, अनाम वारिश, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, लखन तुरी, दिनेश मांझी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola