पुलिस ने छापेमारी कर वारंटी को गिरफ्तार किया, हाथापाई कर छुड़ा ले गये लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : हरला थाना की पुलिस ने मंगलवार को छापामारी कर सेक्टर 12 स्थित बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी हृदयानंद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी है. इस बात की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के ही कुछ लोग आ गये और पुलिस से हाथापाई कर अभियुक्त को छुड़ा […]
विज्ञापन
बोकारो : हरला थाना की पुलिस ने मंगलवार को छापामारी कर सेक्टर 12 स्थित बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी हृदयानंद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी है.
इस बात की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के ही कुछ लोग आ गये और पुलिस से हाथापाई कर अभियुक्त को छुड़ा कर ले गये. इस घटना को लेकर हरला थानेदार जय गोविंद प्रसाद गुप्ता ने सेक्टर 12 थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें हृदयानंद पांडेय के अलावा ब्रज किशोर पांडेय, राकेश पांडेय, रमेश ओझा व आठ-दस अज्ञात लोगाें को अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










