सब्जबाग दिखाकर निवेशकों के करोड़ों गबन

Updated at : 02 Jul 2014 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जबाग दिखाकर निवेशकों के करोड़ों गबन

बोकारो: चास की बमनिया गली में चिट फंड कंपनी का व्यवसाय करने वाला एक व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपया निवेश के नाम पर गबन कर लिया. घटना की प्राथमिकी 25 लोगों के संयुक्त आवेदन पर चास थाना में दर्ज की गयी है. आवेदकों ने चास की बमनिया गली उप डाक घर के पास […]

विज्ञापन

बोकारो: चास की बमनिया गली में चिट फंड कंपनी का व्यवसाय करने वाला एक व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपया निवेश के नाम पर गबन कर लिया. घटना की प्राथमिकी 25 लोगों के संयुक्त आवेदन पर चास थाना में दर्ज की गयी है. आवेदकों ने चास की बमनिया गली उप डाक घर के पास रहने वाले राजहंस गुप्ता को अभियुक्त बनाया है.

लोगों ने बताया कि राजहंस गुप्ता तीन कंपनी के नाम पर चिट फंड का धंधा करता है. यह कंपनियां आई कोर ई सर्विसेज लिमिटेड, एवर लाइट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड व सीरियस ज्वेलरी लिमिटेड के नाम से चास में कार्यरत हैं. तीनों कंपनी में विभिन्न योजना के तहत लोगों को सब्जबाग दिखा कर लगभग पांच से छह करोड़ रुपया निवेश कराया गया. ठगी के शिकार लोगों का भुगतान परिपक्वता के बावजूद कंपनी नहीं कर रही है.

लोग अपनी गाढ़ी कमाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं. कंपनी में निवेश कराने वाला व्यक्ति राजहंस गुप्ता लोगों के साथ लुका छिपी का खेल खेल रहा है. एफआइआर दर्ज कराने वाले लोगों ने पुलिस से अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व निवेश की राशि को दिलाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola