शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू

चास: प्रधान सचिव मानव संसाधन विकास विभाग के आदेशानुसार बोकारो जिला में इंटर प्रशिक्षित व उर्दू शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए उपायुक्त बोकारो की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. टीम आवेदन पत्रों की कंप्यूटर इंट्री का मिलान मूल आवेदन पत्रों से करेगी. बताते चलें […]
चास: प्रधान सचिव मानव संसाधन विकास विभाग के आदेशानुसार बोकारो जिला में इंटर प्रशिक्षित व उर्दू शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए उपायुक्त बोकारो की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.
टीम आवेदन पत्रों की कंप्यूटर इंट्री का मिलान मूल आवेदन पत्रों से करेगी. बताते चलें कि जिला में वर्ग एक से पांच तक के लिए इंटर प्रशिक्षित शिक्षक व उर्दू शिक्षकों के लिए 12,255 आवेदन पत्र आये थे. इसकी कंप्यूटर इंट्री डीसी के आदेशानुसार बीइइओ की टीम की देखरेख में हुई.
514 इंटर प्रशिक्षित व 255 उर्दू शिक्षकों की होगी बहाली
जिला में 514 इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली करनी है, वहीं 255 उर्दू शिक्षकों की बहाली होनी है. जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि इंट्री आवेदन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद जिला में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
जांच कमेटी में ये हैं शामिल
आवासीय दंडाधिकारी बोकारो राकेश दूबे, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रभाकर सिंह आदि को जांच कमेटी में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




