गैंगरेप में तीन को दस वर्ष कैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 6:17 AM
विज्ञापन
प्रेमी की शह पर गोल्डेन प्लाजा में युवकों ने किया था दुष्कर्म बोकारो : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 24 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में गुरुवार को तीन युवकों को 10 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा दी है. सजा पाये मुजरिम चास के गुजरात कॉलोनी […]
विज्ञापन
प्रेमी की शह पर गोल्डेन प्लाजा में युवकों ने किया था दुष्कर्म
बोकारो : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 24 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में गुरुवार को तीन युवकों को 10 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा दी है. सजा पाये मुजरिम चास के गुजरात कॉलोनी निवासी लाल बहादुर केसरी उर्फ गोलू (26 वर्ष), योद्धाडीह मोड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ मोंटी (24 वर्ष) व सर्वोदय नगर निवासी विकास कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं. मुजरिमों को दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा भी दी गयी है. जुर्माना नहीं देने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास होगा. जुर्माना की राशि पीड़िता को दी जायेगी.
न्यायाधीश ने इस मामले की पीड़िता को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार को निर्देश दिया है. न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 68/13 व चास थाना कांड संख्या 328/12 के तहत चल रहा था. सरकार की तरफ से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने पीड़िता का पक्ष रखा. घटना आठ नवंबर 2012 की रात चास के बाइपास रोड स्थित गोल्डन प्लाजा होटल में हुई थी. प्राथमिकी पीड़िता के बयान पर चास थाना में दर्ज की गयी थी.
कैसे हुई थी घटना : सात नवंबर 2012 को युवती अपने दोस्त लाल बहादुर के साथ रात के समय टैक्सी से बोकारो आ रही थी. लाल बहादुर ने चास के बाइपास रोड स्थित होटल गोल्डन प्लाजा में एक कमरा बुक किया. उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. बगल वाले कमरे में लाल बहादुर के दोस्त हरप्रीत सिंह, विकास कुमार व एक अन्य युवक ठहरे हुए थे.
आठ नवंबर की शाम युवकों ने नशायुक्त चाय पिलाकर सुला दिया. रात में होश आया तो उसने देखा की लाल बहादुर के तीनों साथी कमरे में थे. उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद चले गये. इसके बाद लाल बहादुर कमरे में आया. घटना की जानकारी पाकर लाल बहादुर ने युवती से शादी कर लेने का झांसा देकर और बदनामी होने का वास्ता देकर मुंह बंद रखने की सलाह दी. सुबह के समय युवती अपने घर गयी. उसने परिजनों के साथ चास थाना आकर मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










