खुशनुमा मौसम में मस्ती और धूम

बोकारो : खुशनुमा मौसम. ठंडी-ठंडी हवा. रविवार की शाम कुछ ऐसी ही थी. मौसम के मजा को फ्यूचर होम्स के सौजन्य से प्रभात खबर के ‘मुहल्ला इवेंट’ ने दोगुना कर दिया. सेक्टर-3 के लोगों ने प्रभात खबर के फन और मस्ती में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. लोगों ने कहा : प्रभात खबर ने रविवार की […]
बोकारो : खुशनुमा मौसम. ठंडी-ठंडी हवा. रविवार की शाम कुछ ऐसी ही थी. मौसम के मजा को फ्यूचर होम्स के सौजन्य से प्रभात खबर के ‘मुहल्ला इवेंट’ ने दोगुना कर दिया. सेक्टर-3 के लोगों ने प्रभात खबर के फन और मस्ती में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. लोगों ने कहा : प्रभात खबर ने रविवार की छुट्टी का मजा और बढ़ा दिया. मंच के माध्यम से एक ओर जहां बच्चों, युवक व युवतियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं, महिलाओं ने कई प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिताओं को प्रभात खबर की इवेंट इंचार्ज सबिता गुप्ता ने संपन्न कराया. अंत में विजेता प्रतिभागियों को फ्यूचर होम्स के मार्केटिंग मैनेजर महेश कुमार ने पुरस्कृत किया. उधर, कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने फ्यूचर होम्स के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और इसके प्रति अपनी रूचि दिखायी. कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोगों को विस्तार से जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




