सोनाटांड़ : दुकान व आवास से पांच लाख की संपत्ति चोरी

बोकारो: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ एलएच मोड़ निवासी व्यवसायी अशोक सिंह के आवास व दुकान से पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना दो दिनों पूर्व की है. श्री सिंह की पत्नी निभा देवी ने बताया : घटना के समय वह अपने पति के साथ आवास में ताला बंद कर […]
बोकारो: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ एलएच मोड़ निवासी व्यवसायी अशोक सिंह के आवास व दुकान से पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना दो दिनों पूर्व की है.
श्री सिंह की पत्नी निभा देवी ने बताया : घटना के समय वह अपने पति के साथ आवास में ताला बंद कर बाहर गयी थी. बुधवार को जब लौटी तो घटना की जानकारी मिली. आवास के पास ही श्री सिंह का अमर इंटरप्राइजेज नामक इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान है.
दुकान व मकान में ताला बंद देख कर चोरों ने आवास व दुकान का ताला तोड़ दिया. आवास मे रखे अलमारी को तोड़ कर सोना का चेन, झुमका, नथनी, चांदी का पायल, ब्रांडेड साड़ी, कपड़ा आदि चुरा लिया. दुकान में रखे इनवर्टर, बैटरी, टेबल व सिलिंग पंखा आदि सामान भी चोरी हुआ है. घटना की सूचना श्री सिंह ने देर से स्थानीय बीएस सिटी थाना को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




