तीन खातों से जालसाजों ने उड़ाये तीन लाख 34 हजार

Updated at : 27 Jun 2014 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
तीन खातों से जालसाजों ने उड़ाये तीन लाख 34 हजार

बोकारो: अलग-अलग घटनाओं में इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से जालसाजों ने भारतीय स्टेट बैंक के तीन ग्राहकों के खाता से तीन लाख 34 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना की प्राथमिकी सेक्टर चार थाना में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. घटना भारतीय […]

विज्ञापन

बोकारो: अलग-अलग घटनाओं में इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से जालसाजों ने भारतीय स्टेट बैंक के तीन ग्राहकों के खाता से तीन लाख 34 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना की प्राथमिकी सेक्टर चार थाना में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

घटना भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के दो उपभोक्ता व बिहार के सोनपुर शाखा के एक उपभोक्ता के साथ हुई है. बिहार के जिला सारण, थाना सोनपुर, ग्राम सबलपुर निवासी उमेश प्रसाद का खाता एसबीआइ के सोनपुर ब्रांच में है.

उमेश अप्रैल माह में सेक्टर पांच डी, एक्सक्यूटिव हॉस्टल के आवास संख्या 3206 स्थित अपनी ससुराल आये थे. इस दौरान वह 26 अप्रैल को सेक्टर पांच स्थित एसबीआइ एटीएम से रुपये की निकासी की. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके एटीएम के कोड की जानकारी ले ली. इसके बाद 26 अप्रैल से 05 जून के बीच उमेश के खाता से दो लाख रुपये की निकासी जालसाजों ने कर ली. इस बात की जानकारी उपभोक्ता को तब मिली जब वह सोनपुर स्थित एसबीआइ शाखा में रुपये की निकासी करने गये.

बैंक के कर्मचारी ने बताया कि उनके खाता में पैसा ही नहीं है. दूसरी घटना सेक्टर दो डी, आवास संख्या 01-342 निवासी रामजी प्रसाद के साथ हुई है. रामजी प्रसाद एसबीआइ के सिटी सेंटर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के उपभोक्ता हैं. इनके खाता से जालसाजों ने 39 हजार रुपया का निकासी कर ली. घटना की जानकारी श्री प्रसाद को तब मिली, जब वह 22 जून को रुपये निकासी करने बैंक गये. इनके खाता से 12 जून व 22 जून के बीच रुपये की निकासी की गयी है. तीसरी घटना सेक्टर तीन डी, आवास संख्या 428 निवासी नकुल महतो के साथ हुई है.

श्री महतो भी सिटी सेंटर स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के उपभोक्ता हैं. इनके खाता का इस्तेमाल कर जालसाजों ने 95 हजार रुपये का रेल टिकट जारी करा लिया. रेल टिकट जारी कराने वाले सेक्टर चार ए, आवास संख्या 1032 निवासी नकुल महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. श्री महतो के खाता से 09 अप्रैल से 06 मई के बीच रेल टिकट जारी करवाया गया है. 22 मई को श्री महतो जब बैंक गये तो पता चला कि उनके खाता से 95 हजार रुपया गायब है. जांच के दौरान बैंक के कर्मचारी ने बताया कि उनके एकाउंट से जालसाजों ने इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग कर रेल टिकट कटवाया है और यात्र भी की है. श्री महतो ने पुलिस को बताया है कि वह 09 अप्रैल को एसबीआइ एटीएम से रुपये की निकासी कर रहे थे. इस दौरान पीछे खड़ा एक युवक उन पर गहरी नजर रखे हुए था. श्री महतो ने आशंका जतायी है कि उसी युवक ने जालसाजी कर घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola