दामोदर में फंसे युवकों के लिए तारणहार बने ग्रामीण गोताखोर

Updated at : 22 Jun 2014 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदर में फंसे युवकों के लिए तारणहार बने ग्रामीण गोताखोर

चंद्रपुरा: शुक्रवार की दोपहर दामोदर नदी में फंसे 10 युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकालने में गोताखोरों की हिम्मत व उनकी समझदारी ही काम आयी़ युवकों को निकालने में नदी के बाहर उन्होंने जो प्लान बनाया अंतत: नदी में उस पर अमल से ही उन्हें विजय मिली़ रात के अंधेरे में जब तट पर […]

विज्ञापन

चंद्रपुरा: शुक्रवार की दोपहर दामोदर नदी में फंसे 10 युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकालने में गोताखोरों की हिम्मत व उनकी समझदारी ही काम आयी़ युवकों को निकालने में नदी के बाहर उन्होंने जो प्लान बनाया अंतत: नदी में उस पर अमल से ही उन्हें विजय मिली़ रात के अंधेरे में जब तट पर खड़े सभी की नजरें आठ घंटों से नदी में फंसे उन बेबस युवकों पर टिकी हुई थीं जो चाहकर भी बाहर नहीं आ सकते थ़े. ऐसे समय अपने साहस का परिचय दिया खेतको व पचौरा के डेढ़ दर्जन ग्रामीण गोताखोर युवकों ने.

लाजवाब हिम्मत, हौसला और प्लान : हिम्मत और हौसला ही था जो नदी में उतरने का ग्रामीण गोताखोरों ने खतरनाक फैसला कर लिया़ दो मौकों पर उनकी हिम्मत भी पानी के तेज बहाव में जवाब दे गयी, मगर उन्होंने हर हाल में नदी में फंसे युवकों को निकालना की ठान ली थी.

उन्होंने एक बार फिर नये सिरे से काम शुरू किया़ ग्रामीण गोताखोर कम बहाव वाले इलाके के बीच नदी के दूसरे छोर पर गये. व इसके बाद युवकों तक पहुंच़े युवकों को हिम्मत बढ़ाकर उन्हें आश्वस्त किया कि आप सिर्फ ट्यूब के अंदर रहें शेष काम हमें करना है़

..ताकि हम और काम आ सके : रात के साढ़े ग्यारह बजे सभी दस युवकों को लेकर गोताखोर बोकारो की दिशा में बोरवाघाट की ओर आये. जैसे ही पहुंचे तो भीड़ उछल पड़ी. तालियां तो ऐसी कि लगा कि कोई वर्ल्ड कप जीत लिया हो. स्वागत करती इस ताली में खुशी और रोमांच था. यह ताली ग्रामीण गोताखोरों पर गौरव का भी अहसास करा रही था. उपस्थित लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा़ इधर खेतको की ओर से गोताखोर का नेतृत्व करने वाले महताब आलम ने कहा कि जिला प्रशासन को उनकी टीम को प्रशिक्षिता करना चाहिए ताकि ऐसी मुसीबत में हमलोग काम आ सकें़

डीसी करेंगे राष्ट्रपति पुरस्कार की अनुशंसा

खेतको के मो़ महताब आलम, मनौवर आजाद, कयामुद्दीन अंसारी, दिल मोहम्मद, मो़ हसन अंसारी, बदरे रजा, टिपू सुलतान, शाहरूख खान, मो नियाज, मो़ सरमद अंसारी, मो़ करीम व मो़ सराज और पचोरा बस्ती के गांगु केवट, राजकिशोर केवट, धनेश्वर केवट, बाबुल केवट, सुरेश केवट व भरत लाल सिंह युवकों को नदी से निकालने के ऑपरेशन में शामिल रह़े जोखिमों से खेलते इनके हौसला की सराहना करते हुए उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को इन जांबाजों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा़ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये भी अनुशंसा करेंग़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola