नियोजन के लिए गुरिल्ला आंदोलन जरूरी : गुलाब

बोकारो: प्रबंधन नियोजन के नाम पर विस्थापितों को बरगला रहा है. विस्थापितों को नियोजन चाहिए तो गुरिल्ला आंदोलन करना होगा. आंदोलन के लिए 64 गांवों के विस्थापित युवक व महिलाओं को कमर कस लेनी चाहिए. बीएसएल में नियोजन के लिए आंदोलनरत विस्थापित रैयतों से यह अपील झारखंड नवनिर्माण सेना (झानसे) झानसे के प्रमुख गुलाब चंद्र […]
बोकारो: प्रबंधन नियोजन के नाम पर विस्थापितों को बरगला रहा है. विस्थापितों को नियोजन चाहिए तो गुरिल्ला आंदोलन करना होगा. आंदोलन के लिए 64 गांवों के विस्थापित युवक व महिलाओं को कमर कस लेनी चाहिए.
बीएसएल में नियोजन के लिए आंदोलनरत विस्थापित रैयतों से यह अपील झारखंड नवनिर्माण सेना (झानसे) झानसे के प्रमुख गुलाब चंद्र की है. वह मंगलवार को गांधी चौक सेक्टर चार में झानसे व विस्थापित संघर्ष मोरचा द्वारा आयोजित धरना में बोल रहे थे. यह धरना बीएसएल में 20 हजार विस्थापितों को एक मुश्त नियोजन, विस्थापित गांवों के सर्वांगीण विकास, विस्थापितों का री-पेमेंट व सीएनटी/एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में आयोजित किया गया था. अध्यक्षता धीरेंद्र नाथ गोस्वामी ने की व संचालन विनय सिंह ने किया.
गुलाब चंद्र ने कहा : बीएसएल के अधिकारी विकास के नाम पर सीएसआर के करोड़ रूपये घपला किया हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. श्री चंद्र ने पीआरडब्ल्यू के तहत रिटायर कर्मचारियों से काम करने का विरोध किया. मौके पर वकील महतो, अरुण कुमार महतो, इंद्र केवट, मसीरुद्दीन, सुधीर, मनौवर, विजय कुमार,गणोश डे, उषा देवी ने संबोधित किया. ये थे मौजूद : असरुद्दीन तैयब, प्रकाश रजवार, संजय,निवारण, जयदेव, रघुनाथ,गोवर्धन, शिबु, सुभाष, दिनेश,मोतीलाल,कार्तिक,मुख्तार अंसारी, प्रकाश रजवार, सैयद जमील हुसैन, खुर्शीद अहमद,किशन मांझी, करन हेंब्रम, मानिक घटवार, मंसूर अंसारी, बजरंगी मिश्र, हेमलाल मांझी, मदन मांझी, किशोर कुमार,बुधदेव मांझी, सरकार मांझी, जयराम सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




