शिक्षिका के पुत्र ने किया दुष्कर्म
Updated at : 08 Aug 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/गोिमया : गोमिया के निजी स्कूल की शिक्षिका अनुराधा राणा के पुत्र विशु कुमार राणा ने उसी के साथ उसके घर में रह कर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग बच्ची (आठ वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया़ बच्ची को रिम्स में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़ मंगलवार को बरियातू पुलिस […]
विज्ञापन
रांची/गोिमया : गोमिया के निजी स्कूल की शिक्षिका अनुराधा राणा के पुत्र विशु कुमार राणा ने उसी के साथ उसके घर में रह कर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग बच्ची (आठ वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया़ बच्ची को रिम्स में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़ मंगलवार को बरियातू पुलिस ने नाबालिग बच्ची के बयान पर जीरो एफआइआर दर्ज किया है़
घटना 28 जुलाई की है़ बच्ची को गोमिया, रामगढ़, रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज कराने के बाद रिम्स में भरती कराया गया है़ इधर, इस संबंध में एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि जीरो एफअाइआर कर लिया गया है. उस एफआइआर को गोमिया भेज दिया जायेगा, उसके आधार पर गोमिया पुलिस कार्रवाई करेगी़
इस संबंध में बोकारो निवासी बच्ची के पिता ने बताया कि उसने अपनी बच्ची को गोमिया निवासी योगेंद्र कुमार राणा की पत्नी अनुराधा राणा के यहां पढ़ाने के लिए दिया था. अनुराधा गोमिया में एक निजी स्कूल में सहायक शिक्षिका है़ बच्ची को पढ़ाने के लिए हर माह 3000 रुपया उनके अकाउंट में भेजता था़ बच्ची के पिता बंगलुरू में मजदूरी का काम करते है़ं घटना 28 जुलाई की है़ अनुराधा राणा ने उनकी पत्नी को रात 9:30 बजे सूचना दी की बच्ची गिर गयी है, उसे काफी चोट आयी है़ उसे उल्टी भी हो रही है़ जब मेरी पत्नी गोमिया पहुंची तो देखा की बच्ची मरनासन्न स्थिति में है़
उसके बाद उसे गोमिया, रामगढ़ में इलाज कराने के बाद रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन पैसे की कमी के कारण बाद में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है़ इधर, पिता ने बताया कि विशु कुमार राणा के माता-पिता, बहन आंचल कुमारी पूरी घटना की जानकारी होने के बाद मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर पुलिस को नहीं बताने और घटना को दबाने का प्रयास कर रहे थे.
बच्ची ने पुलिस से कहा- भैया ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेलन और लात से मारा, मेरे साथ गंदा काम किया : बच्ची मंगलवार को बरियातू पुलिस को बयान दिया है कि भैया विशु कुमार राणा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेलन से मारा़ चिल्लाने की कोशिश करने पर लात-घूंसा से मारा. उसके बाद गंदा काम किया़ जब मेरी तबीयत खराब हो गयी तो भैया ने मैडम को बताया़ उसके बाद मैडम हमको उठा कर अस्पताल ले गयी़ बाद में मेरी मम्मी वहां आयी. इधर रिम्स के सुपर स्पेशलिटी विंग के चौथे तल्ले शिशु वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




