महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा कॉलोनी फुसरो निवासी रामचंद्र झा की पत्नी कृष्णा देवी (50 वर्ष) ने शनिवार को अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर बेरमो पुलिस पहुंची मामले की जानकारी ली. मृतका के पति ने बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. लंबे समय से […]
विज्ञापन
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा कॉलोनी फुसरो निवासी रामचंद्र झा की पत्नी कृष्णा देवी (50 वर्ष) ने शनिवार को अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर बेरमो पुलिस पहुंची मामले की जानकारी ली. मृतका के पति ने बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. लंबे समय से इलाज चल रहा था.
वह फुसरो बाजार के राठी ऑटो मोबाइल में काम करते हैं. जब वह काम पर चले गये तो घटना की सूचना मिली. पुलिस के मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया. श्री झा के लिखित अनुरोध पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा. मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है. श्री झा का पैतृक गांव बिहार के समस्तीपुर जिले के रहुआ धर्मपुर रोसडा है. मौके पर बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर, एएसआइ अनंत कुमार सिंह, श्रीनिवास शर्मा, युवा व्यवसायी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष आर उनेश, भाजयुमो नगर अध्यक्ष बैभव चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










