एसपी की सक्रियता से जाल में फंसा शातिर चोर हसन चिकना

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो में एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा में चाेरी करने हसन चिकना का गैंग लगभग तीन वर्ष पूर्व आया था. लेकिन पुलिस को इस बात की भनक मिल गयी थी और हसन चिकना और उसके कई साथियों को गैस सिलिंडर, औजार व वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़ जेल से बाहर […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो में एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा में चाेरी करने हसन चिकना का गैंग लगभग तीन वर्ष पूर्व आया था. लेकिन पुलिस को इस बात की भनक मिल गयी थी और हसन चिकना और उसके कई साथियों को गैस सिलिंडर, औजार व वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़ जेल से बाहर निकलने के बाद हसन ने बोकारो की सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इस घटना के समय कार्तिक एस के बोकारो के एसपी बने एक माह भी नहीं हुआ था़ एसपी ने इस मामले को चैलेंज में लिया और विशेष जांच टीम का गठन किया़ टेक्निकल टीम के साथ मिल कर अपराधियों का सुराग पाने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रणनीतियां बनायीं. जहां भी कोई सुराग मिलता एसपी तुरंत छापामारी के लिए एसआइटी को रवाना कर देते. एसपी की सक्रियता का ही परिणाम है कि बोकारो की सबसे बड़ी चोरी का पांच माह के अंदर पूर्ण रूप से उद्भेदन हो गया है़
ऐसे कसता गया पुलिस का शिकंजा : कब, कौन गिरफ्तार, क्या हुआ बरामद
02.01.2018 : घीसू घोष उर्फ जीतू घोष (ग्राम- फुलवरिया, थाना-राजमहल, जिला-साहेबगंज) और मो. सलीम शेख उर्फ बल्ला, उर्फ फिराजुल शेख (ग्राम-फुलवरिया, थाना- राजमहल,जिला साहेबगंज) को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 12-12 ग्राम सोना के जेवरात मिले. 18.01.2018 : जितू साहा उर्फ जितेंद्र साहा (ग्राम-फुलवरिया, थाना-राजमहल, जिला-साहेबगंज) पकड़ाया. उसके पास से 08 ग्राम सोना मिला.
11.03.2018 : जावेद अंसारी उर्फ जावेद कुरैशी (छाताबाद, थाना कतरास, जिला धनबाद) गिरफ्तार. 19.03.2018 : मो. अख्तर (मदरतल्ला लेन, थाना-गोलाबारी, जिला हावड़ा) पुलिस के हत्थे चढ़ा. 25 ग्राम सोना बरामद.
26.03.2018 : सलमान शेख उर्फ सलाम शेख (फुलवरिया, थाना- राजमहल, जिला-साहेबगंज) पकड़ा गया. 14.650 ग्राम सोना बरामद. सत्येंद्र मंडल उर्फ छोटू मंडल (ग्राम-जामनगर, थाना राजमहल, जिला-साहेबगंज) गिरफ्तार और उसके पास से 363 ग्राम सोना, एक किलो चांदी बरामद. पप्पू चौहान उर्फ प्रकाश (ग्राम-खानापुर, जिला-सिंगौली, महाराष्ट्र, वर्तमान- मालदा) गिरफ्तार. 01.04.2018 : अजुल शेख उर्फ अजिजुल शेख (फुलवरिया, थाना-राजमहल, जिला साहेबगंज) पकड़ा गया. उसके यहां से 20 ग्राम सोना मिला.
04.04.2018 : सुजीत कुमार केवट (बासजोड़ा, थाना-लोयाबाद, धनबाद) पुलिस के हत्थे चढ़ा. 21 ग्राम सोना बरामद.
07.04.2018 : सरीफ खान उर्फ राजा (बापूजी कॉलोनी, थाना-इंगलिश बाजार, मालदा) गिरफ्तार. 600 ग्राम सोना, 4.5 किलो चांदी और डेढ़ लाख नगद मिला. मिथुन र्स्वणकार (कृष्णापल्ली, थाना इंगलिश बाजार, मालदा) भी पकड़ा गया. नगद-डेढ़ लाख रुपये मिले.
16.04.2018 : हसन चिकना की पत्नी फिरदौसी बीबी (जददोपुर, थाना-इंगलिश बाजार, जिला-मालदा)गिरफ्तार. उसके पास से दो किलो सोना और नगद 17 हजार रुपये बरामद.
17.04.2018 : सरगना हसन शेख उर्फ हसन चिकना (साहेबगंज) पकड़ा गया. उसके पास से साढ़े पांच किलो सोना और नगद 33.64 लाख मिले.
पहले करता है रेकी, तब देता है वारदात को अंजाम
देवघर. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हसन चिकना और उसके गैंग के सदस्य फुल प्रूफ योजना बनाते हैं. जिस बैंक के लॉकर को काटना है, पहले उसकी रेकी वह खुद करता है. उसके साथ उसके हार्डकोर सहयोगी भी रहते हैं. रेकी के बाद एक ग्रुप जो इस वारदात को अंजाम देगा, उसे बुलाकर बैंक दिखाता है. वारदात के सभी सामान लेकर हसन चिकना के ठिकाने पर जाते हैं वहां ग्लाइडर से रगड़कर सिलिंडर की पहचान मिटाते हैं.
पूर्णिया पुलिस को भी थी तलाश
पूर्णिया. पूर्णिया के यूको बैंक में 28 अप्रैल को लॉकर तोड़ कर करोड़ों की संपत्ति चोरी के मामले में भी पूर्णिया पुलिस को इसकी तलाश थी. पूर्णिया के डीआइजी सौरव कुमार ने बताया कि हमलोग बोकारो पुलिस के लगातार संपर्क में है. जरूरत पड़ी तो रिमांड पर भी लिया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola