सोनाटांड़ : लोहा व्यवसायी के गोदाम पर चली गोली, दहशत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सोनाटांड़ स्थित मुख्य पथ के किनारे लोहा व्यवसायी रितेश सिंह के गोदाम पर गोली चलाकर अपराधियों ने दहशत कायम करने का प्रयास किया. रितेश सिंह बीएसएल एलएच के निवासी हैं. रविवार रात एक बजे हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अपराधियों ने तीन गोलियां चलायी. एक गोली व्यवसायी के लोहा गोदाम […]
विज्ञापन
बोकारो : सोनाटांड़ स्थित मुख्य पथ के किनारे लोहा व्यवसायी रितेश सिंह के गोदाम पर गोली चलाकर अपराधियों ने दहशत कायम करने का प्रयास किया. रितेश सिंह बीएसएल एलएच के निवासी हैं. रविवार रात एक बजे हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अपराधियों ने तीन गोलियां चलायी. एक गोली व्यवसायी के लोहा गोदाम के शटर को छेद कर दीवार में लगी. इसके अलावा गोदाम के पास खड़े व्यवसायी के स्काॅर्पियो वाहन के पिछले शीशा में दो गोली लगी है.
फायरिंग की आवाज से रात एक बजे खुली नींद : रितेश सिंह बीसीसीएल समेत कई निजी कंपनी से स्क्रैप लोहा आदि खरीदारी कर उसे बेचने का धंधा करते हैं. रितेश सिंह के अनुसार, उनसे किसी की कोई दुश्मनी नहीं है. किसी भी आपराधिक गिरोह ने अभी तक उनसे रंगदारी या अन्य किसी मांग के लिए धमकी भी नहीं दी है. शांतिपूर्ण तरीके से वह अपना कारोबार कर रहे थे. रितेश सिंह के अनुसार, लोहा गोदाम बंद होने के बाद रविवार रात साढ़े 11 बजे वह और उनका स्टाफ रवि गोदाम के बगल में मौजूद कार्यालय में सो गये थे. रात एक बजे अचानक फायरिंग की आवाज से उनकी नींद खुली. कुछ देर के बाद रितेश सिंह और रवि दोनों कार्यालय के बाहर निकलें. जांच करने पर लोहा गोदाम के शटर व स्काॅर्पियो वाहन के पिछले शीशा पर गोली के निशान मिले. रितेश ने तत्काल घटना की सूचना अपने परिवार के सदस्यों और पुलिस को दी. एसपी कार्तिक एस, बीएस सिटी थाना प्रभारी, सीसीआर डीएसपी और कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने मौके से पिस्टल का तीन खोखा बरामद किया है. एसपी ने व्यवसायी रितेश सिंह से रात के समय ही घटना की विस्तृत जानकारी ली. एसपी ने सीसीआर डीएसपी रजत मानिक बाखला को घटना की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. सीसीआर डीएसपी इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं. लोहा व्यवसायी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गोदाम में फायरिंग करने का मामला स्थानीय बीएस सिटी थाना में दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










