मंत्री अमर बाउरी बीजीएच में एडमिट, शाम को रिलीज

Updated:
विज्ञापन

हाइपो टेंशन की वजह से हुए एडमिट बोकारो : भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी सीना में शिकायत के बाद बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती हुए. शुक्रवार की सुबह हाइपो टेंशन व रिस्प्रिटरी ट्रैक इंफेक्शन (एलआरटीआइ) की वजह से एडमिट कराया गया. सांस लेने में परेशानी हुई. बेचैनी के बाद मंत्री श्री बाउरी को बीजीएच लाया […]

विज्ञापन

हाइपो टेंशन की वजह से हुए एडमिट

बोकारो : भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी सीना में शिकायत के बाद बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती हुए. शुक्रवार की सुबह हाइपो टेंशन व रिस्प्रिटरी ट्रैक इंफेक्शन (एलआरटीआइ) की वजह से एडमिट कराया गया. सांस लेने में परेशानी हुई. बेचैनी के बाद मंत्री श्री बाउरी को बीजीएच लाया गया. यहां कैजुल्टी के बाद आइसीयू में एडमिट किया गया. शाम को इन्हें चिकित्सीय परामर्श के बाद रिलीज कर दिया गया.
समर्थकों का लगा रहा तांता : मंत्री अमर बाउरी की तबीयत खराब होने की खबर में आग की तरह फैली. मंत्री के समर्थक खबर पाते ही बीजीएच पहुंचे. चिकित्सकों से संपर्क करने की कोशिश की. स्थिति की जानकारी लेने के बाद समर्थक अस्पताल से बाहर गये. बीजीएच के आइसीयू यूनिट के डॉक्टरों की टीम ने मंत्री अमर बाउरी का इलाज किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola