अभियंता के आवास से लाखों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो थर्मल में डीवीसी कॉलोनी की घटना पैतृक घर गये थे डीवीसी के अभियंता बोकारो थर्मल : डीवीसी के ए प्लांट के कार्यपालक अभियंता हरिओम शरण के आवास (डीएम-20 ए) का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गये सामानों में ढाई लाख के जेवरात भी शामिल हैं. इस संबंध में […]
विज्ञापन
बोकारो थर्मल में डीवीसी कॉलोनी की घटना
पैतृक घर गये थे डीवीसी के अभियंता
बोकारो थर्मल : डीवीसी के ए प्लांट के कार्यपालक अभियंता हरिओम शरण के आवास (डीएम-20 ए) का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गये सामानों में ढाई लाख के जेवरात भी शामिल हैं. इस संबंध में अभियंता ने बोकारो थर्मल थाना में कांड संख्या 61/2018 के तहत मामला दर्ज कराया है. अभियंता ने बताया कि आठ मई को पैतृक घर बेगुसराय एक कार्यक्रम में गये थे़ शुक्रवार की दोपहर लौटने के बाद आवास का ताला टूटा पाया. क्वार्टर के अंदर सारा सामान बिखरा था. आलमीरा का ताला टूटा था. चोरों ने सोने की कंगन, कान बाली, सोने का लॉकेट, पायल तीन सेट, अंगूठी, नथूनी, कपड़े, साड़ी, लैपटॉप आदि ले भागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










