झारखंड उपचुनाव: गोमिया सीट से भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह ने किया नामांकन, होगी कांटे की टक्कर
बोकारो/रांचीः झारखंड विधानसभा उपचुनाव में गोमिया विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. इस सीट पर जहां एनडीए में दरार देखने को मिल रही है. वहीं, विपक्ष इसका फायदा लेने के लिए […]
बोकारो/रांचीः झारखंड विधानसभा उपचुनाव में गोमिया विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और विधायक मौजूद थे. इस सीट पर जहां एनडीए में दरार देखने को मिल रही है. वहीं, विपक्ष इसका फायदा लेने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरा है.
आपको बता दें कि एनडीए में गोमिया विधानसभा सीट को लेकर भाजपा और आजसू के बीच सुलह नहीं हो पायी है. गोमिया सीट पर आजसू ने लंबोदर महतो को उतारा है. सोमवार को गोमिया सीट पर लंबोदर महतो के नामांकन दाखिल किया. जानकारों की मानें तो एनडीए में दरार का फायदा विपक्ष को हो सकता है.
एनडीए में दरार होने के बाद भी आजसू और भाजपा अपनी-अपनी जीत का भरोसा कर रहे हैं. हालांकि अभी नामांकन के बाद नाम वापस लेने की प्रक्रिया 10 मई के बाद हो सकती है. लेकिन अगर एनडीए के दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक ने नाम वापस नहीं लिया तो गोमिया सीट पर भाजपा, आजसू और जेएमएम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.
जेएमएम की ओर से गोमिया सीट की प्रत्याशी बबिता देवी नामांकन की अंतिम तारीख 10 मई को अपना नामांकन दर्ज कराएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










