बोकारो : खड़ी बाराती गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, 30 यात्री घायल , ड्राइवर की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : खड़ी बाराती गाड़ी 407 को कोयला लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी गाड़ी पर सवाल 30 से अधिक बाराती घायल हो गये. घायलों को बोकारो जेनरल अस्पताल में भरती कराया गया है. सदर अस्पताल में ऐेम्बुलेंस की सुविधा ना होने के कारण घायलों को […]
विज्ञापन
बोकारो : खड़ी बाराती गाड़ी 407 को कोयला लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी गाड़ी पर सवाल 30 से अधिक बाराती घायल हो गये. घायलों को बोकारो जेनरल अस्पताल में भरती कराया गया है. सदर अस्पताल में ऐेम्बुलेंस की सुविधा ना होने के कारण घायलों को परेशानी का सामाना करना पड़ा. कई घायलों को ऑटो सहित दूसरे वाहनों से यहां भरती किया गया.
फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है कि क्या कारण था कि ट्रक खड़ी गाड़ी से टकरा गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जरीडीह के बीडीओ और थाना प्रभारी पहुंचे और घायलों से बातचीत की. जानकारी के अनुसार बोकारो के आजाद नगर से बारात रांची के सिल्ली गयी हुई थी.
शादी के बाद बाराती वापस लौट रहे थे. बांधडीह के पास गाड़ी थी अचानक कोयला लदे हाइवा ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी. गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. हादसे में 30 से अधिक बाराती घायल हुए जबकि बाराती गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गयी. हाइवा चालक और खलासी मौके से फरार हो गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










