पूंजीपतियों का विकास कर रही सरकार : ददई

Updated:
विज्ञापन

चास : भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. इस सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों का ही विकास हो रहा है. जबकि गरीब परिवार पहले से अधिक गरीब होते जा रहे हैं. विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जा रही है. राज्य सरकार बिजली बिल बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. यह कहना […]

विज्ञापन
चास : भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. इस सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों का ही विकास हो रहा है. जबकि गरीब परिवार पहले से अधिक गरीब होते जा रहे हैं. विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जा रही है. राज्य सरकार बिजली बिल बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. यह कहना है धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे का.
वह सोमवार को कांग्रेस के जिला महासचिव मनोज राय के कृष्णापुरी स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कांग्रेस पार्टी के बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. पूरे राज्य में बिजली की स्थिति काफी खराब है. इसके बाद भी सरकार ने बिजली दर में बढ़ोतरी कर दी. जबकि इससे पूंजीपतियों को दूर रखा गया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिये. तभी 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन पायेगी. श्री दुबे ने कहा कि पूरे राज्य में कांग्रेस कमेटी की ओर से नौ मई को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है. इस कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनाना है. बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है. साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना पड़ेगा, तभी क्षेत्र की समस्याओं से निजात दिला पायेंगे. इसके लिये कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम बनाकर कार्य करना होगा. मौके पर जवाहरलाल महथा, मनोज कुमार, जुबिल अहमद, मंतोष पाठक, विपद मोदक, राजकुमार मोदक, अशोक प्रमाणिक, बबलू प्रमाणिक, दिलीप स्वर्णकार, अमर स्वर्णकार सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola