डीसी ने आपदा से निबटने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है. आदेश में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बदलते मौसम को लेकर तैयार रहने को कहा है. कहा है : मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गयी है. अगले कुछ दिनों में बोकारो में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना है. अधिकारी हर […]

विज्ञापन
बोकारो : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है. आदेश में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बदलते मौसम को लेकर तैयार रहने को कहा है. कहा है : मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गयी है. अगले कुछ दिनों में बोकारो में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना है.
अधिकारी हर वक्त स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहें. डीसी ने जिला नियंत्रण कक्ष को भी तैयार रहने का निर्देश दिया है. आमजनों से परेशानी होने की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करने की सलाह दी गयी है. आमजनता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बोकारो के दूरभाष संख्या 06542-242402/ 06542-247891/ 06542-223475/ टोल फ्री नं0- 18003451010 खुले रहेंगे. किसी भी तरह की परेशानी होने पर संपर्क किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola