हत्या कर शव को खदान में छिपाया, नमक डालकर शव को गलाने की कोशिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भौंरा/चंदनकियारी : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी शर्मा पट्टी निवासी श्रीनिवास सिंह (40) का शव शनिवार की सुबह बोकारो जिला के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के शिवबाबूडीह दामोदर नदी घाट के समीप अवैध कोयला उत्खनन स्थल से बरामद हुआ. शव मिलने से शिवबाबूडीह बस्ती में सनसनी फैल गयी. शव पाये जाने की सूचना पर भौंरा, सुदामडीह, […]
विज्ञापन
भौंरा/चंदनकियारी : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी शर्मा पट्टी निवासी श्रीनिवास सिंह (40) का शव शनिवार की सुबह बोकारो जिला के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के शिवबाबूडीह दामोदर नदी घाट के समीप अवैध कोयला उत्खनन स्थल से बरामद हुआ. शव मिलने से शिवबाबूडीह बस्ती में सनसनी फैल गयी.
शव पाये जाने की सूचना पर भौंरा, सुदामडीह, मोहलबनी, अमलाबाद, शिवबाबूडीह व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये. श्रीनिवास की हत्या करने के बाद उसके शव को अवैध खदान के अंदर घुसा कर मुहाना को पत्थर से बंद कर दिया गया था. साक्ष्य छुपाने व शव को जल्द गला देने के लिए मृतक के शरीर पर भारी मात्रा में नमक डाल दिया गया था. बताते चलें कि श्रीनिवास सिंह गुरुवार की शाम सात बजे से अपने घर से लापता था. छोटे भाई रामनिवास सिंह के बयान पर सुदामडीह थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया था. वहीं गुरुवार को सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने सुदामडीह थाना पहुंच कर थानेदार से घटना की जानकारी ली थी. साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये थे. अमलाबाद पुलिस ने श्रीनिवास का शव अवैध खदान से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये बोकारो भेज दिया. घटना की सूचना पाकर चास एसडीओ सतीश चंद्रा, डीएसपी महेश प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










