हसन चिकना गैंग के दो और अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो/बरहरवा : बोकारो में एसबीआइ एलडीएम शाखा से लॉकरों को काट कर करोड़ों की चोरी करने वाले हसन चिकना गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के सिविल लाइन स्थित यूको बैंक में बीते सप्ताह 16 लॉकरों काट कर करोड़ों की चोरी की गयी थी. इस मामले में इलाहाबाद […]

विज्ञापन
बोकारो/बरहरवा : बोकारो में एसबीआइ एलडीएम शाखा से लॉकरों को काट कर करोड़ों की चोरी करने वाले हसन चिकना गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के सिविल लाइन स्थित यूको बैंक में बीते सप्ताह 16 लॉकरों काट कर करोड़ों की चोरी की गयी थी.
इस मामले में इलाहाबाद पुलिस व एसटीएफ की टीम ने राजमहल थाना क्षेत्र के लखीपुर से मोहम्मद अकबर शेख व फुलवरिया के हमीर शेख को पकड़ा है. ये दोनों हसन चिकना गैंग के ही सदस्य हैं. मालूम हो कि बाेकारो पुलिस अभी तक इस गैंग के 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसमें हसन चिकना की पत्नी भी शामिल है. पुलिस बैंक के लॉकरों से चोरी किये गये करीब छह करोड़ रुपये के जेवरात भी बरामद कर चुकी है.
ऐसे सुर्खियों में आया हसन चिकना : हसन चिकना झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के अलावा महाराष्ट्र, केरल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व बिहार सहित कई राज्यों में चोरी के कई बड़े वारदातों में संलिप्त रहा है.
अब वह यूपी पुलिस व एसटीएफ के भी रडार पर आ गया है. बताया जाता है कि शुरुआती दौर में हसन चिकना आसपास के क्षेत्रों में चोरी का मोबाइल बेचता था. एक बार पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सरगना आलम शेख को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा था. कुछ प्रभावशाली लोगों ने आलम को छुड़ा लिया और आलम की जगह हसन चिकना को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद से हसन चिकना का नाम सुर्खियों में आ गया. समय के साथ हसन चिकना आगे बढ़ता गया. उल्लेखनीय है कि देश के बड़े-बड़े शहरों में जेवरात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद जब पुलिस अलर्ट हो गयी तो हसन चिकना का गिरोह झारखंड वह पश्चिम बंगाल के बैंक और एटीएम को ही निशाना बनाने लगा.
सेल गांव में बढ़ायेगा स्टील की खपत, 1000 गांवों में चलेगा अभियान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola