अधिवक्ताओं के मान सम्मान से समझौता नहीं : मृत्युंजय

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से अलग रहे. अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे, लेकिन कार्य नहीं किया. अधिवक्ताओं ने एक स्वर में पुलिसिया कार्यशैली का विरोध किया. कहर : राज्य भर में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार की घटना जारी है. झूठा मुकदमा कर अधिवक्ताओं को […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से अलग रहे. अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे, लेकिन कार्य नहीं किया. अधिवक्ताओं ने एक स्वर में पुलिसिया कार्यशैली का विरोध किया. कहर : राज्य भर में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार की घटना जारी है.
झूठा मुकदमा कर अधिवक्ताओं को परेशान किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे. धनबाद, गढ़वा व राज्य के अन्य जिलों में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है, जो निंदनीय है.बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा : अधिवक्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जा सकता है. लगातार प्रदेश में हो रही घटनाओं से हम मर्माहत हैं. ऐसी घटनाओं पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. सरकार अधिवक्ताओं के मान व प्रतिष्ठा के लिए सरकार ठोस कदम उठाये.
गलत कार्यशैली वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सरकार उठाये कड़े कदम : अध्यक्ष ठाकुर कालिकानंद सिंह ने कहा : प्रदेश में अधिवक्ताओं से साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. गलत कार्यशैली वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठाये. झूठा मुकदमा कर अधिवक्ताओं को परेशान किया जाता है. मौके पर उपाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय महेश चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार दूबे, रेखा कुमारी, कुमारी सीता सती, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, राकेश कुमार झा, प्रेम कुमार दो, महेश लाल विश्वकर्मा, कामदेव पाठक सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola