चिकित्सक से दुर्व्यवहार, तीन घंटे ओपीडी बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : कैंप दो सदर अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में बैठे चिकित्सक व डीएस के साथ एक मरीज ने दुर्व्यवहार किया. घटना के विरोध में चिकित्सकों ने तीन घंटे तक ओपीडी सेवा बंद कर दी. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.गौरतलब है कि आये दिन अस्पताल में हो रही इस तरह […]
विज्ञापन
बोकारो : कैंप दो सदर अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में बैठे चिकित्सक व डीएस के साथ एक मरीज ने दुर्व्यवहार किया. घटना के विरोध में चिकित्सकों ने तीन घंटे तक ओपीडी सेवा बंद कर दी. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.गौरतलब है कि आये दिन अस्पताल में हो रही इस तरह की घटनाओं का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं. घटना के दौरान चिकित्सकों ने आरोपी मरीज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
क्या है मामला
सदर अस्पताल में ओपीडी में बैठे जेनरल फीजीशियन डॉ कामख्या नारायण प्रसाद मरीजों को देख रहे थे. इसी दौरान सेक्टर 12 निवासी अनवर खान चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने लगा. कहा : ‘तुम्हारे इलाज से कोई ठीक नहीं होगा. तुम जो दवा देते हो, उससे बीमारी ठीक नहीं होता है.’ मामला बढ़ते देख डॉ कामख्या तुरंत डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद के कक्ष में पहुंचे. घटना की जानकारी दी. डॉ प्रसाद ओपीडी कक्ष पहुंच कर अनवर को समझाने की कोशिश की. इसके बाद अनवर पुन: डॉ प्रसाद के साथ उलझ पड़ा. इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी जुटे. आरोपी को पकड़ कर रखा. सिटी थाना प्रभारी मदन मोहन सिन्हा को दूरभाष पर जानकारी दी. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी को सिटी थाना को सौंप दिया. श्री सिन्हा अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. चिकित्सकों ने घटना को लिखित रूप में दिया. इसके बाद आरोपी अनवर को चास जेल भेज दिया गया. सीएस डॉ एस मुर्मू जिला परिषद की बैठक से लौटने के बाद अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी ली
एसपी से मिले चिकित्सक
चिकित्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल सुरक्षा की मांग को लेकर कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में एसपी कार्तिक एस से मिला. हथियारबंद सुरक्षा गार्ड की मांग की. एसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया. इसके बाद चिकित्सकों ने पुन: ओपीडी सेवा शुरू की. प्रतिनिधि मंडल में डॉ एचडी सिंह, डॉ निकेत चौधरी, डॉ रजनी कुमारी, डॉ विभा सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ शोभा सिन्हा, डॉ संजय कुमार, डॉ शिखा, अस्पताल प्रबंधक डॉ प्रभाश कुमार सहित अस्पताल कर्मचारी शामिल थे..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










