चिन्मय विद्यालय में दिखी भारतीय सभ्यता व संस्कृति की झलक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : गणेश वंदना, लोक गीत, शिव तांडव, राजस्थानी नृत्य ने जहां एक ओर झूमने पर विवश कर दिया, वहीं संपूर्ण रामायण नृत्य नाटिका, जनसंख्या विस्फोट जैसे नाटकों ने समसामयिक घटानाओं व मुद्दों को उठाया. नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य बम-बम बोले व वंदना-शिव तांडव ने खूब तालियां बटोरी. मौका था चिन्मय विद्यालय में क्लास […]
विज्ञापन
बोकारो : गणेश वंदना, लोक गीत, शिव तांडव, राजस्थानी नृत्य ने जहां एक ओर झूमने पर विवश कर दिया, वहीं संपूर्ण रामायण नृत्य नाटिका, जनसंख्या विस्फोट जैसे नाटकों ने समसामयिक घटानाओं व मुद्दों को उठाया. नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य बम-बम बोले व वंदना-शिव तांडव ने खूब तालियां बटोरी. मौका था चिन्मय विद्यालय में क्लास नर्सरी से आठवीं तक के वार्षिकोत्सव का.
कार्यक्रम में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनेक रूप देखने को मिले. चिन्मय विद्यालय सेक्टर-05 के स्वामी तपोवन सभागार में रंगारंग वार्षिकोत्सव (नर्सरी से कक्षा आठवीं) का आयोजन शुक्रवार को हुआ. मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद जी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की. विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजनेस एनालिस्ट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुनू बागची व उपाध्यक्ष रुचिका मुखर्जी मौजूद थे. स्वामिनी संयुक्तानंद ने कहा : असफलता ही सफलता का पहला सोपान है. बच्चें पठन-पाठन में उत्कृष्ट प्रदर्शन ना कर पाये तो अभिभावकों को हताश नहीं होना चाहिए. उन्हें प्रयास कर अपने बच्चों को अन्य हुनर या विधाओं को ढूढंना व तराशना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान आइएमओ व एनसीओ में जोनल के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष विश्व रूप मुखोपाध्याय ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तारीफ की. आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य डॉ अशोक सिंह ने स्वागत भाषण देकर किया. धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ए के झा ने दिया. कार्यक्रम के दौरान क्लास नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










