धनवार में तीन दिनों से गायब विवाहिता की लाश गड्ढे में मिली
राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़-चट्टी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चट्टी निवासी राजकुमार साव (पिता भोला साव) की पत्नी आशा देवी (20) की लाश घर से कुछ दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे में मिली. मामले को लेकर मृतका के भाई घुट्टीटांड़(कोडरमा) निवासी रमेश साव ने थाना में आवेदन दिया है,जिसमें दहेज […]
राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़-चट्टी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चट्टी निवासी राजकुमार साव (पिता भोला साव) की पत्नी आशा देवी (20) की लाश घर से कुछ दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे में मिली. मामले को लेकर मृतका के भाई घुट्टीटांड़(कोडरमा) निवासी रमेश साव ने थाना में आवेदन दिया है,जिसमें दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है. आवेदन में कहा है कि पांच मई 2017 को उसकी बहन आशा की शादी राजकुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसकी बहन को 50 हजार रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










