अवैध हथियारों के साथ सुपारी किलर व उसका साथी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने एक सुपारी किलर और उसके सहयोगी को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हुरलूंग (करमाली टोला ) निवासी रमेश करमाली (30 वर्ष) व राजेश कुमार महतो (20 वर्ष) है. दोनों अपराधियों के पास […]
विज्ञापन
बोकारो : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने एक सुपारी किलर और उसके सहयोगी को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हुरलूंग (करमाली टोला ) निवासी रमेश करमाली (30 वर्ष) व राजेश कुमार महतो (20 वर्ष) है.
दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एसपी कार्तिक एस ने बुधवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया : रमेश करमाली हजारीबाग जिला का मोस्ट वांटेड अपराधी है.
इसका मुख्य पेशा पैसा लेकर किसी की हत्या करना है. रमेश करमाली मंगलवार को अपने सहयोगी राजेश महतो के घर आया था. इसकी गुप्त सूचना चतरोचट्टी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को मिली. थानेदार ने राजेश के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की और हथियार के साथ दोनों गिरफ्तार कर लिया.
पति की हत्या में आरोपित महिला से किया है विवाह : रमेश करमाली ने हजारीबाग जिला के इचाक, टाटीझरिया, और बरकट्ठा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया है. उक्त सभी मामलों में वह फरार चल रहा था. रमेश की पत्नी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चिपरी, टोला गढ़िया निवासी मुनिया देवी भी अपराधी प्रवृत्ति की है. मुनिया ने अपने पहले पति की हत्या हजारीबाग स्थित ससुराल में ही कर दी थी. मुनिया देवी अपने पति की हत्या में हजारीबाग जेल में बंद थी. इसी दौरान रमेश करमाली भी जेल गया. जेल के अंदर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ और फिर जेल से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से विवाह कर लिया.
जेजेएमपी के नाम पर दहशत फैलाता था : रमेश करमाली व उसके सहयोगी राजेश कुमार महतो गांधी नगर, बेरमो, बोकारो थर्मल आदि क्षेत्रों में झारखंड जनमुक्ति परिषद के नाम पर दहशत फैला कर और पोस्टरबाजी कर लेवी वसूलते थे. गत 20 मार्च की शाम बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के एस पौंड एरिया और सात अप्रैल की रात जारंगडीह रेलवे साइड में गोली चला कर दहशत फैलाने का काम रमेश और उसके सहयोगी ने किया था. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले से ही प्रयासरत थी. एसपी ने कहा कि उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद बेरमो क्षेत्र में अपराध की घटना में जरूर कमी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










