वकीलों पर हो रहे हमले की जांच एसआइटी से कराने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी बुधवार को बोकारो पहुंचे. नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बोकारो के होटल हंस रिजेंसी में पत्रकारों के साथ बातचीत की. झारखंड बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह रांची बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही, झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी बुधवार को बोकारो पहुंचे. नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बोकारो के होटल हंस रिजेंसी में पत्रकारों के साथ बातचीत की.
झारखंड बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह रांची बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही, झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य सह धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी व झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रशीद ने बोकारो के अधिवक्ता रंजीत गिरी के साथ गत दिनों हुए मारपीट की घटना पर दुख व्यक्त किया.
कहा : रंजीत गिरी के साथ पुलिस के सामने महिलाओं ने मारपीट की. पुलिस अगर उक्त महिलाओं को रोकती तो मारपीट की उक्त घटना नहीं होती. दूसरी ओर पुलिस ने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय आरोपित महिला के आवेदन पर रंजीत गिरी के खिलाफ झूठा एससी-एसटी मामला दर्ज कर लिया. अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी मामले की जांच होनी चाहिए अगर अनुसंधान में मामला झूठा निकला तो उक्त महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
श्री गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य में वकीलों के खिलाफ पुलिस ज्यादती कर रही है. पुलिस वकीलों के साथ मारपीट कर उन्हें अपमानित कर रही है. रंजीत गिरी पर हुआ हमला पुलिस की ही साजिश थी. प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सरकार से वकीलों की सुरक्षा की मांग की है. पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पुलिस का रवैया यही रहा तो राज्य में कानून व्यवस्था का पालन नहीं हो पायेगा. वकीलों पर हो रहे हमले की जांच विशेष जांच दल से कराने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










