तीन दिनों से लापता दो बहनों का शव कोनार नदी से बरामद
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोकारो थर्मल-कथारा सड़क मार्ग पर स्थित ब्रिज के नीचे कोनार नदी में शनिवार की सुबह 10 बजे दो लड़कियों का शव मिला. इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर इंस्पेक्टर व जवान घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को नदी से निकलवाया. मृतकों की […]
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोकारो थर्मल-कथारा सड़क मार्ग पर स्थित ब्रिज के नीचे कोनार नदी में शनिवार की सुबह 10 बजे दो लड़कियों का शव मिला. इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर इंस्पेक्टर व जवान घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को नदी से निकलवाया. मृतकों की पहचान निशन हाट के समीप के निजी कॉलोनी के रहने वाले जगदीश राम की बेटी सिमरन कुमारी (19) और रामगढ़ के कुजू निवासी अशोक राम की बेटी नेहा कुमारी (18) के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में ममेरी व फुफेरी बहन थीं. सिमरन और नेहा 26 अप्रैल से ही अपने घर से लापता थीं. उनके लापता होने की सूचना स्थानीय थाना में जगदीश राम ने दर्ज करवा रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










