इंटर स्कूल तैराकी में डीपीएस बोकारो का परचम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. डीपीएस के स्टूडेंट्स ने विभिन्न कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की. प्रतियोगिता में मेजबान दिल्ली पब्लिक स्कूल-04 सहित आदर्श विद्या मंदिर चास, डीएवी पब्लिक […]
विज्ञापन
बोकारो : डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. डीपीएस के स्टूडेंट्स ने विभिन्न कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की.
प्रतियोगिता में मेजबान दिल्ली पब्लिक स्कूल-04 सहित आदर्श विद्या मंदिर चास, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल-12, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल-06, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल-04 व रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल-फुसरो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विजेताओं को सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन ने पुरस्कृत किया. डीपीएस के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा व हेडमिस्ट्रेस डॉ मनीषा तिवारी भी उपस्थित थीं. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी उत्साहित नजर आये.
50 मीटर में डीपीएस बोकारो की शैली प्रथम : बालकों की 25 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा (ग्रुप-3 कक्षा 5 से 8) में डीपीएस बोकारो के रौनक श्रीवास्तव को प्रथम, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के शिवराज साहनी को द्वितीय व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो के अभिषेक कुमार को तृतीय स्थान मिला. 25 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा (ग्रुप-3 बालिका कक्षा 5 से 8) में डीपीएस बोकारो की अनुष्का यशी ने प्रथम स्थान व 50 मीटर में डीपीएस बोकारो की शैली प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 50 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा (ग्रुप-3 बालक, कक्षा 5 से 8) में डीपीएस बोकारो के आदित्य सिंह को प्रथम, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अंशु कुमार को द्वितीय व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के पवन कुमार को तृतीय स्थान मिला.
100 मीटर में डीपीएस बोकारो के ओम प्रथम : बालिकाओं की 50 मीटर फ्री-स्टाइल (ग्रुप-1 कक्षा 11वीं व 12वीं) स्पर्धा में डीपीएस बोकारो की ॲसम सलाम ने प्रथम, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की लक्ष्मी वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी ग्रुप के लिए 100 मीटर फ्री-स्टाइल प्रतियोगता में डीपीएस बोकारो की तान्या भारद्वाज ने प्रथम व मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की स्वाति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
50 मीटर फ्री-स्टाइल (ग्रुप-1 बालक वर्ग, कक्षा 11वीं व 12वीं) में डीपीएस बोकारो के युवराज सिंह को प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के अभिनव आनंद को द्वितीय व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, बोकारो के कौशल कुमार को तृतीय स्थान मिला. इसी ग्रुप में 100 मीटर स्पर्धा में डीपीएस बोकारो के ओम शांडिल्य ने प्रथम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, बोकारो के गौर शर्मा ने द्वितीय व आदर्श विद्या मंदिर के अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
4 गुणा 50 मीटर फ्री-स्टाइल रिले में डीपीएस प्रथम : बालकों की 50 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा (ग्रुप-2, कक्षा 9वीं व 10वीं) में पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल के त्रविस लियु को प्रथम, डीपीएस बोकारो के साहिल शिखर को द्वितीय व रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो के राज कुमार महतो को तृतीय स्थान मिला. 100 मीटर में पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल के रिनेल लियु को प्रथम, डीपीएस बोकारो के आदित्य सर्राफ को द्वितीय व मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अमित कुमार को तृतीय स्थान मिला. बालकों की 4 गुणा 50 मीटर फ्री-स्टाइल रिले में डीपीएस बोकारो ने प्रथम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, बोकारो ने द्वितीय तथा मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










