बोकारो : बीएसएल कर्मियों को अधिकारी बनने का मौका

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : अधिकारी बनने के लिए सेल कर्मी 15 मई तक नयी इ-0 परीक्षा को लेकर आवेदन दे सकते हैं. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने इसके लिए आवेदन अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है. 20 अप्रैल को सेल प्रबंधन ने परीक्षा के लिए सर्कुलर जारी किया था. आवेदन के बाद 15 जून […]

विज्ञापन
बोकारो : अधिकारी बनने के लिए सेल कर्मी 15 मई तक नयी इ-0 परीक्षा को लेकर आवेदन दे सकते हैं. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने इसके लिए आवेदन अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है. 20 अप्रैल को सेल प्रबंधन ने परीक्षा के लिए सर्कुलर जारी किया था. आवेदन के बाद 15 जून को एडमिट कार्ड मिलेगा. लिखित परीक्षा 15 जुलाई को होगी. बोकारो स्टील प्लांट के लगभग तीन हजार से अधिक कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल होने की योग्यता रखते हैं.
एस-6 से मिलेगी पात्रता
नयी पॉलिसी में इ-0 के लिए योग्यता के लिए एस-6 ग्रेड निर्धारित किया गया है. जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है, वे एस-6 के बाद दो साल, डिप्लोमा व बीएससी को पांच साल व आइटीआइ वालों को 10 साल बाद परीक्षा की योग्यता दी गयी है.
इस तरह मिलेंगे अंक
इ-0 परीक्षा में कर्मियों के तीन साल के सीआर को देखा जायेगा. जिसका सीआर तीनों साल ओ ग्रेड होगा, उसे नौ नंबर दिया जायेगा. एक साल ओ ग्रेड मिलने पर तीन नंबर मिलेगा. ग्रेड ए आने पर एक वर्ष में दो तथा तीन वर्ष के लिए छह अंक दिया जायेगा. बी ग्रेड में एक वर्ष में एक तथा तीन साल के लिए तीन अंक दिया जायेगा. वहीं, सी ग्रेड वाले को कोई नंबर नहीं मिलेगा.
लिखित परीक्षा का वेटेज बढ़ा
नयी पॉलिसी के तहत कर्मियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. पूरी चयन परीक्षा में लिखित परीक्षा के अंकों का वेटेज 60 प्रतिशत होगा. साक्षात्कार को 15 प्रतिशत, प्रदर्शन रेटिंग को नौ प्रतिशत व अनुभव को 15 प्रतिशत का वेटेज दिया गया है. पहले यह क्रमश: 50, 20, 12 व 15 प्रतिशत था. लिखित परीक्षा पास करने वाले कर्मियों को ही सीनियरिटी का लाभ मिलेगा.
ये है योग्यता
  • एस-6 में दो वर्ष होने पर शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष
  • एस-6 में पांच वर्ष होने पर शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा, बीएससी में डिग्री या समकक्ष – तकनीकी में ग्रेजुएट
  • एस-6 में 10 वर्ष होने पर शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, आइटीआइ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola