बोकारो : तीन माह में मिले मलेरिया के 65 मरीज
बोकारो : तीन माह में बोकारो जिले में मलेरिया के 65 मरीज मिले! स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो तीन माह (जनवरी से मार्च 2018) नौ प्रखंडों में रहने वाले 40,059 लोगों की मलेरिया जांच हुई. इसमें 65 मरीज में ही मलेरिया के लक्षण मिले. सभी मरीजों को बचाव के लिए दवा, मच्छरदानी दी […]
बोकारो : तीन माह में बोकारो जिले में मलेरिया के 65 मरीज मिले! स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो तीन माह (जनवरी से मार्च 2018) नौ प्रखंडों में रहने वाले 40,059 लोगों की मलेरिया जांच हुई. इसमें 65 मरीज में ही मलेरिया के लक्षण मिले.
सभी मरीजों को बचाव के लिए दवा, मच्छरदानी दी गयी है. जिले में मलेरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रखंड गोमिया, कसमार, बेरमो, पेटरवार व नावाडीह है. इन प्रखंड के दर्जनों गांवों में सालों भर मलेरिया का प्रकोप रहता है. इन क्षेत्रों में बुखार से लोगों के मरने की खबर भी आती है. मलेरिया विभाग के आंकड़ों में पिछले दो वर्ष में एक भी मलेरिया मरीज की मौत नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










