अरमो में डायन-भूत के आरोप में की वृद्ध दंपती की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थानांतर्गत आदिवासी बहुल गांव अरमो में डायन भूत का आरोप लगाकर एक वृद्ध दंपती की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना शनिवार सात बजे की है़ घायल दंपती को डीवीसी के हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है. यहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को बीजीएच रेफर कर […]

विज्ञापन
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थानांतर्गत आदिवासी बहुल गांव अरमो में डायन भूत का आरोप लगाकर एक वृद्ध दंपती की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना शनिवार सात बजे की है़ घायल दंपती को डीवीसी के हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है. यहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को बीजीएच रेफर कर दिया गया है़ घटना की जानकारी थाना को दी गयी है़
मारपीट कर किया जख्मी : थाना को दिये आवेदन में अरमो निवासी 60 वर्षीय पीड़ित ने लिखा है कि शनिवार की रात्रि लगभग सात बजे वह गांव स्थित अपनी दूकान पर बैठा था़ इसी दौरान गांव के ही प्रयाग यादव, जमुना यादव, जगदीश यादव हाथों में लोहे की रॉड, लाठी एवं ईंट लेकर आये तथा आते ही डायन का आरोप लगाकर भूत लगाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे़ वृद्ध के गाली देने से मना करने पर उक्त सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पति को पिटाई से बचाने आयी पत्नी के साथ भी उक्त तीनों लोगों ने मारपीट की. लोगों ने वृद्ध के दाहिने हाथ पर लोहे की रॉड से एवं पत्नी के सिर एवं चेहरे पर लाठी से वार कर दिया़ इससे वृद्ध का दाहिना हाथ टूट गया. इस बाबत थानेदार सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola