ठेका नहीं दिलाया तो भाजपा नेता को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह (भाजपा नेता) पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. बेरमो पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता पर गोली चलाने वाले नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चिरूडीह निवासी शातिर अपराधी […]

विज्ञापन

बोकारो : नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह (भाजपा नेता) पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. बेरमो पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता पर गोली चलाने वाले नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चिरूडीह निवासी शातिर अपराधी कुतुबुद्दिन अंसारी को घटना के तीन घंटे के अंदर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया़ कुतुबुद्दिन अंसारी की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्तौल की दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली व घटना के दौरान इस्तेमाल की अपाची बाइक (बिना नंबर वाला) बरामद किया है़

बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मारी गोली : अभियुक्त की गिरफ्तार के बाद एसपी कार्तिक एस ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रविवार की रात पत्रकारों को बताया : भाजपा नेता पर गोली चलाने में कुतुबुद्दिन अंसारी के साथ दो अन्य अपराधी भी आये थे़ वे फिलहाल फरार हैं. कुतुबुद्दिन बेरमो क्षेत्र का शातिर अपराधी है़ उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. भाजपा नेता के पास वह कुछ दिनों पूर्व ठेका का काम मांगने गया था़ नेता ने किसी भी प्रकार का कोई काम देने से साफ इन्कार कर दिया था़ इसके बाद उसने क्षेत्र में अपना आतंक कायम करने के उद्देश्य से शनिवार को घटना को अंजाम दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola