शक्ति एेप्प से मुसीबत से बच सकती हैं महिलाएं : एसडीपीओ
चास : महिलाओं की सुरक्षा व बचाव के लिए झारखंड पुलिस ‘शक्ति’ एेप्प के जरिये उनके साथ मौजूद हैं. यह एक मोबाइल एप्लीकेशन है, इसकी मदद से महिलाएं कहीं भी किसी भी आपात स्थिति में सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के मोबाइल फोन पर मुसीबत में होने की सूचना भेज सकती हैं. […]
चास : महिलाओं की सुरक्षा व बचाव के लिए झारखंड पुलिस ‘शक्ति’ एेप्प के जरिये उनके साथ मौजूद हैं. यह एक मोबाइल एप्लीकेशन है, इसकी मदद से महिलाएं कहीं भी किसी भी आपात स्थिति में सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के मोबाइल फोन पर मुसीबत में होने की सूचना भेज सकती हैं.
एप्प के माध्यम से महिलाएं किसी भी समय अपनी व दूसरों की सुरक्षा कर सकती हैं. यह बातें चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह ने कही. वह बुधवार को चीराचास भलसुंधा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित महिला सुरक्षा समारोह कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि एेप्प के शक्ति को क्लिक करते ही पुलिस तुरंत आपको कॉल कर आपके समस्या की जानकारी लेगी और 15 मिनट के अंदर पुलिस पेट्रोलिंग आपके पास मौजूद होगी. चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि बीते चार नवंबर 2015 को इसे लांच किया गया था. जो कि राज्य क्या पूरे देश की महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रहा है.
चास सीओ वंदना सेजवलकर ने भी नवयुवतियों को किसी भी अनजान व्यक्ति से दूर रहने की सलाह दी. संजय वर्मा ने महिलाओं को जागरूक किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सात की पार्षद नमिता देवी, सुनील महतो, लक्ष्मण सिंह, छात्र नेता विक्की कुमार, कनक कुमार, महिला समिति सदस्य अंजना देवी, मंजू देवी, डोली देवी, लीलावती देवी, अंजली कुमारी, गुड्डू सिंह, संजीत कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










