जबरन शादी कराने का प्रयास किया तो नदी में कूद गयी नाबालिग लड़की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाेकारो थर्मल की घटना लोगों ने लड़की की जान बचायी संगीता ने सुसाइड नोट में लड़की को धरती का बोझ बताया बोकारो थर्मल : गोविंदपुर पंचायत भवन के समीप रहने वाले सरजू वर्मा की 15 वर्षीया पुत्री संगीता ने मंगलवार को बोकारो थर्मल-कथारा के बीच कोनार के बैराज से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. […]
विज्ञापन
बाेकारो थर्मल की घटना
लोगों ने लड़की की जान बचायी
संगीता ने सुसाइड नोट में लड़की को धरती का बोझ बताया
बोकारो थर्मल : गोविंदपुर पंचायत भवन के समीप रहने वाले सरजू वर्मा की 15 वर्षीया पुत्री संगीता ने मंगलवार को बोकारो थर्मल-कथारा के बीच कोनार के बैराज से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. घटना अपराह्न डेढ़ बजे की है़ संगीता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें उसने अपने माता-पिता का नाम, निवास स्थान, अपना नाम सहित शादी का विरोध करने की सजा और लड़की धरती का बोझ लिखा है़ बताया जाता है कि अभिभावक की संगीता की शादी रांची के एक 21 वर्षीय युवक से करा रहे थे़ संगीता ने विरोध करते हुए कहा कि वह अभी विवाह नहीं करना चाहती. शादी की अगुआई रांची में रहने वाली उसकी मौसी कर रही थी़
शादी से इनकार करने पर एक सप्ताह से उसके माता-पिता उसे प्रताड़ित कर रहे थे़ इससे तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया़ बैराज में कूद रही संगीता को भाजपा नेता दिनेश पांडेय तथा उनके सहयोगी गुड्डू ने देखा तो तत्काल अन्य लोगों की मदद से उसे नदी से निकाला तथा स्थानीय डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉ नीतीश कुमार ने इलाज के बाद लड़की को खतरे से बाहर बताया. दूसरी ओर अस्पताल में संगीता की मां मीना देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की उम्र 15 वर्ष है और लड़के की उम्र साढ़े 20 वर्ष है़ उसने कहा कि उसका पति शराबी है. संगीता शादी के लायक हो गयी है. इसलिए हम लोग इसकी शादी करा रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










