स्कूल को मर्ज करने का किया विरोध सरकारी अस्पतालों में दें गर्भवती को सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय के मिश्रित सभागार में मंगलवार को ‘गर्भवती का रखें खास ख्याल’ कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएस डॉ एस मुर्मू, डीएमओ एके पोद्दार, डीएमओ डॉ राजश्री रानी व डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू ने संयुक्त रूप से किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा कि गर्भावस्था के बदलाव को […]

विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय के मिश्रित सभागार में मंगलवार को ‘गर्भवती का रखें खास ख्याल’ कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएस डॉ एस मुर्मू, डीएमओ एके पोद्दार, डीएमओ डॉ राजश्री रानी व डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू ने संयुक्त रूप से किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा कि गर्भावस्था के बदलाव को गर्भवती समझें. प्रसव होने तक खुद का खास ख्याल रखें, ताकि स्वस्थ शिशु का जन्म हो सके. अस्पताल आने वाली गर्भवती को सभी सुविधा प्रदान की जाये.

कई चीजों से करें परहेज : श्री पोद्दार ने कहा कि मां बनना एक स्त्री की जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी होती है. गर्भवती स्त्री के शरीर में कई बदलाव होते हैं. इस दाैरान उनको कई चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि सही समय पर आसानी से प्रसव हो सके. समय-समय पर अस्पताल आये और चिकित्सक परामर्श के अनुसार जांच कराएं. तनाव न लें.
सलाह के अनुसार विटामिन व आयरन की गोली लें गर्भवती
डॉ रानी ने कहा कि गर्भवती को कुछ खास ख्याल रखने की जरूरत है. चिकित्सक की सलाह के अनुसार विटामिन व आयरन की गोली लें, चिकित्सक के संपर्क में नियमित रहें. बहुत ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए, चिकित्सक के सलाह के अनुसार व्यायाम करें. तनाव मुक्त रहने के लिए धीमा स्वर में मधुर संगीत सुने, गर्भ ठहरने के पांचवें माह से दो संतरा लें व थायरायड की जांच जरूर करायें.
प्रतिदिन 11 से 12 ग्लास पानी पीएं
डॉ टुडू ने कहा कि गर्भवती हर दिन 11-12 ग्लास पानी पीयें, खाने में दाल, हरी सब्जी, फल इत्यादि का सेवन नियमति करें. प्रतिदिन आठ से नौ घंटा सोना चाहिए. अपना व बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध नियमित पीएं. फास्टफूड, तले-भूने व मसालेदार चीज का कम प्रयोग किया जाना चाहिए. किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहें. तीन-चार घंटे के अंतराल पर पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए. कार्यशाला में दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola