फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.20 लाख की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी नहर किनारे स्थित एक होटल के समीप बुधवार की दोपहर तीन अपराधियों ने भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी के एजेंट मंजय कुमार कुशवाहा को रिवाल्वर सटा कर नकद 1.20 लाख रुपये, तीन मोबाइल एवं बाइक (जेएच 02 एएल 9184) लूट कर फरार हो गये. भुक्तभोगी श्री कुशवाहा रामगढ़ […]
विज्ञापन
फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी नहर किनारे स्थित एक होटल के समीप बुधवार की दोपहर तीन अपराधियों ने भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी के एजेंट मंजय कुमार कुशवाहा को रिवाल्वर सटा कर नकद 1.20 लाख रुपये, तीन मोबाइल एवं बाइक (जेएच 02 एएल 9184) लूट कर फरार हो गये. भुक्तभोगी श्री कुशवाहा रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के मुरपा गांव का रहने वाला है.
फाइनेंस कंपनी…
घटना के संबंध में श्री कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे चलकरी सहित अन्य गांवों की महिला मंडल समूह से 1.20 लाख रुपये कलेक्शन कर चलकरी नहर किनारे एक होटल में खाना खाया. होटल से निकलने के क्रम में एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे और मुझे और मेरे साथी विजय मुंडा को रिवाल्वर सटा दिया.
हमलोगों के साथ एक अन्य युवक भी था. अपराधियों ने तीनों का मोबाइल छीन लिया.
इसके बाद रुपये से भरा बैग व मेरी बाइक (जेएच 02 एएल 9184) छीन कर तीनों अपराधी चांदो की ओर तेज गति से फरार हो गये.
तीन मोबाइल व बाइक भी ले गये लुटेेरे
रिवाल्वर सटा कर तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
चलकरी नहर किनारे होटल के समीप हुई घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










