कब्जा करने वाले को जमीन देने का करेंगे विरोध : जगरनाथ

Updated:
विज्ञापन

खेदाडीह में झामुमो ने किया बिनोद, निर्मल, शक्ति स्मृति समारोह का आयोजन चंदनकियारी : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि भाजपा और आजसू मिल कर झारखंडियों का हक मार रही है. शहर में कब्जा करने वाले बाहरी लोगों को अब 10 डिसमिल जमीन देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लिया गया है. हम इसका विरोध […]

विज्ञापन

खेदाडीह में झामुमो ने किया बिनोद, निर्मल, शक्ति स्मृति समारोह का आयोजन

चंदनकियारी : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि भाजपा और आजसू मिल कर झारखंडियों का हक मार रही है. शहर में कब्जा करने वाले बाहरी लोगों को अब 10 डिसमिल जमीन देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लिया गया है. हम इसका विरोध करेंगे. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने वर्ष 2019 में
झामुमो को सेवा करने का मौका दिया तो 1932 के आधार पर स्थानीय नीति बनायेंगे.
श्री महतो बुधवार को बरमसिया के खेदाडीह में झामुमो की ओर से आयोजित बिनोद, निर्मल, शक्ति स्मृति समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल आजसू झारखंडियों को गुमराह कर रही है. विधानसभा में आजसू 1985 की स्थानीय नीति का समर्थन करती है और बाहर 1932 की मांग कर जनता के सामने ढोंग कर रही है.
आजसू की यह दोहरी नीति चंदनकियारी की जनता समझ चुकी है. इलेक्ट्रोस्टील में इन्होंने हुड़का जाम करने का नाटक किया, जनता ने इनका हुड़का जाम कर दिया. अधिकारियों को सुधारने को समय आपको भी मिला था, लेकिन जनता ने आपको सुधार दिया.
समारोह की अध्यक्षता भूटु महतो ने व संचालन बलराम महतो ने किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार, जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक दशौंधी, विजय रजवार, उत्तम दास, गोमेश सोरेन, बिरेन रजवार, गौरचंद महतो, श्रीष्ठिधर रजवार आदि उपस्थित थे.
रघुवर सरकार की नीति से बढ़ेगी गैर झारखंडियों की संख्या : उमाकांत
1985 के कट्अप वाली स्थानीय नीति और 1985 के पूर्व से रह रहे अतिक्रमणकारियों को जमीन उपलब्ध कराने की नीति से झारखंड में गैर झारखंडियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास हो रहा है. यह आदिवासी-मूलवासियों के लिए चिंता का विषय है. यदि इन नीतियों को निरस्त नहीं किया गया तो झारखंडियों के अधिकार अक्षुण्ण नहीं रहेंगे. यह बातें पूर्व मंत्री और आजसू नेता उमाकांत रजक ने बुधवार को चंदनकियारी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की नीयत पर शक होना लाजिमी है.
क्योंकि रघुवर सरकार गांवों में बंदोबस्त की गयी जमीन का जमाबंदी रद्द कर रही है. वहीं सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठे लोगों को जमीन देकर स्थायी बना रही है. यह मूलवासियों के खिलाफ षड्यंत्र है. यदि गैर झारखंडियों की संख्या बढ़ी तो झारखंड अलग राज्य का मकसद खत्म हो जायेगा. मौके पर सपन महतो, राजेश भगत ,बाटुल राय,प्रकाश शर्मा,नन्दलाल महतो,तपन रजवार,पवन दास, अर्जुन रजवार,शिक्त पदाधिकारी महतो,परेश महतो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola