दुमका : ACB ने पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट के पंचायत सचिव युगल किशोर दास को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3,000 के रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. युगल किशोर दास 14 वे वित्त की एक योजना में यह रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा.मिली जानकारी […]
विज्ञापन
दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट के पंचायत सचिव युगल किशोर दास को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3,000 के रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. युगल किशोर दास 14 वे वित्त की एक योजना में यह रिश्वत ले रहे थे. इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा.मिली जानकारी के मुताबिक ठाड़ीघाट पंचायत के कमरबंधा गांव के रहने वाले श्याम फल मांझी को 55,000 की प्राक्कलित राशि वाली योजना स्वीकृत हुई थी. इस योजना के तहत नाला निर्माण और स्नानागार बनाना था.
प्रथम किश्त के रूप में उन्हें 25,000 का भुगतान हो चुका था और द्वितीय किश्त के रूप में 30,000 का भुगतान लंबित था. जिसे लेकर पंचायत सचिव युगल किशोर दास ने 10% के रूप में 3,000 रुपए रिश्वत मांगा था. रिश्वत नहीं देने पर बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था मामले में श्याम फल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आज उसे धर दबोचा गया. युगलकिशोर इससे पूर्व गोपीकांदर काठीकुंड जामा एवं कुंडहित में भी पंचायत सचिव रह चुका है. वह मूल रूप से महेशपुर पाकुड़ के कलालपाड़ा का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










