बोकारो : आपसी रंजिश में धारदार हथियार से एक की हत्या, एक घायल
बोकारो :बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर टू स्थित मां अंबे गार्डेन में पार्टी के दौरान हुए छुरेबाजी में कैंटरिंग का काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में एक युवक की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जबकि दूसरे का इलाज जारी है. वहीं घटना […]
बोकारो :बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर टू स्थित मां अंबे गार्डेन में पार्टी के दौरान हुए छुरेबाजी में कैंटरिंग का काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में एक युवक की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जबकि दूसरे का इलाज जारी है. वहीं घटना के बाद एक युवक को मौजूद लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
सिटी डीएसपी अजय कुमार मामले में युवक से सिटी थाना में पूछताछ की. फिलहाल अभी मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं की हैं.मृतक बंगाल के पुरुलिया के रहने वाला बताया जा रहा है. डीएसपी की माने तो देर रात पार्टी के दौरान पुरुलिया निवासी निमाई महतो पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसमें निमाई महतो की मौत हो गयी. मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










